Get App

IND vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

IND vs AUS Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करने आई भारत की पूरी टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 126 रन का टारगेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी से 126 के टारगेट को हासिल कर लिया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 31, 2025 पर 6:14 PM
IND vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
IND vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी टी20 मुकाबले में बारत को 4 विकेट से हराया

IND vs AUS Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को खेला गया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से मात दी है। 5 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 1-0 की बढ़त बना ली है। इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में खेला गया पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने आई भारत की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई है।

भारत की पूरी टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 126 रन का टारगेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी से 126 के टारगेट को हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलिया ने जीता मुकाबला

टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत रही, लेकिन नियमित अंतराल पर ऑस्ट्रेलिया का  विकेट गिरता रहा। भारत के वरुण चक्रवर्ती ने ट्रैविस हेड को 28 रन पर आउट कर पहला झटका दिया। वहीं आठवें ओवर में कुलदीप यादव ने मिचेल मार्श को 46 रन पर पवेलियन भेजा। इसके तुरंत बाद नौवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने टिम डेविड को 1 रन पर आउट किया। 12वें ओवर में कुलदीप ने जोश इंग्लिस (20) को भी आउट किया। इसके बाद 13वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लेते हुए मैच में जान डाल दी, उन्होंने मिचेल ओवेन (14) और मैट शॉट (0) को आउट किया। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 124/6 था और उसे जीत के लिए सिर्फ 2 रन की जरूरत थी। मार्कस स्टोइनिस ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर 2 रन लेकर टीम को जीत दिलाई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें