Australia Vs India 3nd ODI Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी वनडे मैच सिडनी में खेला जाएगा। पर्थ और एडिलेड में हार के बाद अब टीम इंडिया की साख दांव पर है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज जीत चुका है। सीरीज में पहला और दूसरा मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-0 से आगे है। भारतीय टीम इस मैच में वापसी करने की कोशिश करेगी वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज पर क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी।
दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली थी। वहीं पहले दो मुकाबले में विराट कोहली कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। विराट कोहली से इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला आखिरी वनडे मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम को पिच का अच्छा फायदा उठाया। एडम ज़म्पा (4/60), ज़ेवियर बार्टलेट (3/39) और मिशेल स्टार्क (2/62) ने मिलकर भारत के ज्यादातर विकेट चटकाए, जिससे टीम 50 ओवर में 264 रन ही बना पाई। रोहित शर्मा ने 73, श्रेयस अय्यर ने 61 और अक्षर पटेल ने 44 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही, क्योंकि अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर ने जल्दी-जल्दी विकेट लेकर भारत को बढ़त दिलाई। ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैथ्यू शॉर्ट ने 74 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद कूपर कॉनोली ने नाबाद 61 और मिशेल ओवेन ने 36 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार, 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा, जबकि मुकाबले का टॉस सुबह 8:30 बजे होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं, इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप व वेबसाइट पर देखी जा सकेगी। वहीं फ्री में आप इस मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें
भारत की पूरी टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जयसवाल
ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, बेन द्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा