Get App

IND vs AUS Live Streaming: बिना पैसा खर्च किए फ्री में उठाएं भारत और ऑस्ट्रेलिया के आखिरी वनडे का मजा, जानें कब और कहां देखें

IND vs AUS Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया पहले ही पर्थ और एडिलेड में जीत दर्ज कर 2-0 की बढ़त ले चुका है। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला आखिरी वनडे मैच

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 24, 2025 पर 6:07 PM
IND vs AUS Live Streaming: बिना पैसा खर्च किए फ्री में उठाएं भारत और ऑस्ट्रेलिया के आखिरी वनडे का मजा, जानें कब और कहां देखें
IND vs AUS Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला आखिरी वनडे मैच कहां पर देखें

Australia Vs India 3nd ODI Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी वनडे मैच सिडनी में खेला जाएगा। पर्थ और एडिलेड में हार के बाद अब टीम इंडिया की साख दांव पर है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज जीत चुका है। सीरीज में पहला और दूसरा मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-0 से आगे है। भारतीय टीम इस मैच में वापसी करने की कोशिश करेगी वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज पर क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी।

दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली थी। वहीं पहले दो मुकाबले में विराट कोहली कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। विराट कोहली से इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला आखिरी वनडे मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम को पिच का अच्छा फायदा उठाया। एडम ज़म्पा (4/60), ज़ेवियर बार्टलेट (3/39) और मिशेल स्टार्क (2/62) ने मिलकर भारत के ज्यादातर विकेट चटकाए, जिससे टीम 50 ओवर में 264 रन ही बना पाई। रोहित शर्मा ने 73, श्रेयस अय्यर ने 61 और अक्षर पटेल ने 44 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही, क्योंकि अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर ने जल्दी-जल्दी विकेट लेकर भारत को बढ़त दिलाई। ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैथ्यू शॉर्ट ने 74 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद कूपर कॉनोली ने नाबाद 61 और मिशेल ओवेन ने 36 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें