IND vs AUS Match Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को 187 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर इस टारगेट को हासिल कर लिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया है
IND vs AUS Match Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला आज खेला गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला गया। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया है। इस जीत के साथ ही 5 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है।
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला क
IND vs AUS Match Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला आज खेला गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला गया। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया है। इस जीत के साथ ही 5 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है।
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 187 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर इस टारगेट को हासिल कर लिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम को शुरुआत में लगातार झटके लगे। अभिषेक शर्मा 16 गेंदों में 25 रन बनाकर नाथन एलिस को विकेट दे बैठे। जल्द ही शुभमन गिल भी एलिस की गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा, जो 24 रन बनाकर स्टोइनिस का शिकार बने। इसके बाद अक्षर पटेल 17 रन बनाकर और तिलक वर्मा 29 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि अंत में वाशिंगटन सुंदर (49*) और जीतेश शर्मा (22*) ने संभलकर खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। भारत ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
तीसरे वनडे में भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में ट्रेविस हेड (6 रन) को और तीसरे ओवर में जोश इंग्लिस को मात्र 1 रन पर पवेलियन भेज दिया। वरुण चक्रवर्ती ने भी शानदार गेंदबाजी की और 9वें ओवर में मिचेल मार्श (11) और मिचेल ओवेन को एक ही ओवर में आउट किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से टिम डेविड ने 23 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया और 38 गेंदों पर 74 रन की पारी खेलकर शिवम दूबे की गेंद पर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस ने भी 32 गेंदों में तेज अर्धशतक बनाया, लेकिन आखिरी ओवर में अर्शदीप ने उन्हें 64 रन पर आउट कर दिया। अंत में मैथ्यू शॉर्ट 26 रन और जेवियर बार्टलेट 3 रन बनाकर नाबाद रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन बनाए।
भारत के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट चटकाए है। वहीं वरुण चक्रवर्ती को 2 और शिवम दुबे ने 1 विकेट चटकाया है। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन एलिस ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए है। जेवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट चटकाए है।
भारत ने अपने प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए है। जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह और वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है। वहीं संजू सैमसन, हर्षित राणा और कुलदीप यादव को बाहर किया गया हैं।