IND vs AUS Match Highlights: वाशिंगटन सुंदर की तूफानी पारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से दी मात - ind vs aus match live score update india vs australia cricket match 3rd t20 2025 today | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

NOVEMBER 02, 2025/ 5:38 PM

IND vs AUS Match Highlights: वाशिंगटन सुंदर की तूफानी पारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से दी मात

IND vs AUS Match Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को 187 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर इस टारगेट को हासिल कर लिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया है

Story continues below Advertisement

IND vs AUS Match Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला आज खेला गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला गया। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया है। इस जीत के साथ ही 5 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है।

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला क

IND vs AUS T20 Match Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दी है
NOVEMBER 02, 20255:16 PM IST

India vs Australia Match Live Score: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से दी मात

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 187 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर इस टारगेट को हासिल कर लिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया है।

NOVEMBER 02, 20255:10 PM IST

India vs Australia Match Live Score: जीत से 5 रन दूर भारत

भारत को जीत के लिए 12 गेंदों में 5 रन की जरूरत है। वाशिंगटन सुंदर 22 गेंदों में 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं जीतेश शर्मा 17 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। मार्कस स्टोइनिस के इस ओवर में कुल 11 रन आए।

NOVEMBER 02, 20255:05 PM IST

India vs Australia Match Live Score: जीत से 16 रन दूर भारत

भारत के जीतेश शर्मा और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद है। भारत को जीत के लिए 18 गेंदों में 16 रन की जरूरत है। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन है। वाशिंगटन सुंदर 18 गेंदों में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं जीतेश शर्मा 15 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

NOVEMBER 02, 20255:01 PM IST

India vs Australia Match Live Score: जीत से 27 रन दूर भारत

भारत के जीतेश शर्मा और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद है। भारत को जीत के लिए 24 गेंदों में 27 रन की जरूरत है। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन है। वाशिंगटन सुंदर 15 गेंदों में 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं जीतेश शर्मा 12 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

NOVEMBER 02, 20254:54 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: भारत को लगा 5वां झटका

15वें ओवर में भारत को पांचवां झटका लगा है। जेवियर बार्टलेट की गेंद पर तिलक वर्मा 26 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। भारत के जीतेश शर्मा और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद है। भारत को जीत के लिए 32 गेंदों में 37 रन की जरूरत है।

NOVEMBER 02, 20254:50 PM IST

India vs Australia Match Live Score: 14वें ओवर में आए 19 रन

भारत के वाशिंगटन सुंदर तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 145 रन है। वाशिंगटन सुंदर 11 गेंदों में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। सीन एबॉट के इस ओवर में कुल 19 रन आए।

NOVEMBER 02, 20254:45 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: भारत का स्कोर 126/4

13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 126 रन है। भारत के तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद है। भारत को जीतने के लिए 42 गेंदों में 61 रन की जरूरत है। तिलक वर्मा 27 रन और वाशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर खेल रहे है।

NOVEMBER 02, 20254:40 PM IST

India vs Australia Match Live Score: भारत को लगा चौथा झटका

12वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा है। नाथन एलिस की गेंद पर अक्षर पटेल 17 रन बनाकर आउट हुए। भारत के तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद है। भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 117 रन है।

NOVEMBER 02, 20254:37 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: भारत का स्कोर 111/3

11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन है। भारत को जीतने के लिए 54 गेंदों में 76 रन की जरूरत है। भारत के तिलक वर्मा और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद है। तिलक वर्मा 24 रन और अक्षर पटेल 17 रन बनाकर खेल रहे है।

NOVEMBER 02, 20254:31 PM IST

India vs Australia Match Live Score: भारत का स्कोर 105/3

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 105 रन है। भारत को जीतने के लिए 60 गेंदों में 82 रन की जरूरत है। भारत के तिलक वर्मा और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद है। तिलक वर्मा 22 रन और अक्षर पटेल 13 रन बनाकर खेल रहे है।

NOVEMBER 02, 20254:27 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: भारत का स्कोर 95/3

9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 95 रन है। भारत को जीतने के लिए 66 गेंदों में 92 रन की जरूरत है। भारत के तिलक वर्मा और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद है। तिलक वर्मा 20 रन और अक्षर पटेल 5 रन बनाकर खेल रहे है।

NOVEMBER 02, 20254:23 PM IST

India vs Australia Match Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

8वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा है। मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर सूर्यकुमार यादव 11 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन है। भारत को जीतने के लिए 72 गेंदों में 105 रन की जरूरत है।

NOVEMBER 02, 20254:17 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: जीत से 116 रन दूर भारत

7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 71 रन है। भारत के तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद है। भारत को जीत के लिए 78 गेंदों में 116 रन की जरुरत है। सूर्यकुमार यादव 10 गेंदों पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं तिलक वर्मा 4 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

NOVEMBER 02, 20254:14 PM IST

India vs Australia Match Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

6वें ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा है। नाथन एलिस की गेंद पर शुभमन गिल 15 रन बनाकर आउट हुए। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 64 रन है। भारत के तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद है।

NOVEMBER 02, 20254:06 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: भारत का स्कोर 55/1

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन है। भारत के शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद है। सीन एबॉट के इस ओवर में कुल 14 रन आए। सूर्यकुमार यादव 7 गेंदों पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं शुभमन गिल 9 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

NOVEMBER 02, 20253:57 PM IST

India vs Australia Match Live Score: भारत को लगा पहला झटका

चौथे ओवर में भारत को बड़ा झटका लगा है। नाथन एलिस की गेंद पर तूफानी बैटिंग कर रहे अभिषेक शर्मा 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 41 रन है। भारत के शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद है।

NOVEMBER 02, 20253:53 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: भारत का स्कोर 30/0

3 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 30 रन है। जेवियर बार्टलेट के इस ओवर में कुल 4 रन आए। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 187 रन का टारगेट दिया है। भारत के शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद है।

NOVEMBER 02, 20253:49 PM IST

India vs Australia Match Live Score: दूसरे ओवर में आए 17 रन

2 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 26 रन है। भारत के शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद है।सीन एबॉट के इस ओवर में अभिषेक ने 3 गेंदों में लगातार बॉउड्री लगाई। इस ओवर में कुल 17 रन आए। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 187 रन का टारगेट दिया है।

NOVEMBER 02, 20253:43 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: पहले ओवर में आए 9 रन

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 187 रन का टारगेट दिया है। भारत के शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला जा रहा है। 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 9 रन है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहला ओवर जेवियर बार्टलेट ने किया, इस ओवर में कुल 9 रन आए।

NOVEMBER 02, 20253:38 PM IST

India vs Australia Match Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 187 रन का टारगेट दिया है। भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने मैदान पर आ गए हैं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला जा रहा है।

NOVEMBER 02, 20253:30 PM IST

India vs Australia Match Live Score: भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

भारत के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट चटकाए है। वहीं वरुण चक्रवर्ती को 2 और शिवम दुबे ने 1 विकेट चटकाया है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 187 रन का टारगेट दिया है।

NOVEMBER 02, 20253:20 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: भारत को मिला 187 रन का टारगेट

20वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने मार्कस स्टोइनिस को 64 रन पर आउट किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कनरे आई ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 187 रन का टारगेट दिया है।

NOVEMBER 02, 20253:13 PM IST

India vs Australia Match Live Score: 19वें ओवर में आए 6 रन

19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन है। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू शॉर्ट मैदान पर मौजूद है। मार्कस स्टोइनिस 58 रन और मैथ्यू शॉर्ट 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 6 रन आए।

NOVEMBER 02, 20253:10 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: मार्कस स्टोइनिस की फिफ्टी

ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस ने 32 गेंदों पर तूफानी फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान स्टोइनिस ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। मार्कस स्टोइनिस 33 गेंदों पर 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। 18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन है।

NOVEMBER 02, 20253:02 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 156/5

17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 156 रन है। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू शॉर्ट मैदान पर मौजूद है। मार्कस स्टोइनिस 43 रन और मैथ्यू शॉर्ट 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिवम दुबे के इस ओवर में 2 चौका सहित कुल 13 रन आए।

NOVEMBER 02, 20252:58 PM IST

India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 143/5

16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन है। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू शॉर्ट मैदान पर मौजूद है। अभिषेक शर्मा के इस ओवर में 1 छक्का और 1 चौका सहित कुल 13 रन आए।

NOVEMBER 02, 20252:58 PM IST

India vs Australia Match Live Score:

16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन है। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू शॉर्ट मैदान पर मौजूद है। अभिषेक शर्मा के इस ओवर में 1 छक्का और 1 चौका सहित कुल 13 रन आए।

NOVEMBER 02, 20252:54 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 130/5

14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 125 रन है। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू शॉर्ट मैदान पर मौजूद है। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन है। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 5 रन आए।

NOVEMBER 02, 20252:49 PM IST

India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा 5वां झटका

13वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया की टीम को 5वां झटका लगा है। शिवम दुबे की गेंद पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे टिम डेविड 38 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हुए। बॉउड्री लाइन के पास टिम का कैच तिलक वर्मा ने पकड़ा। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन है।

NOVEMBER 02, 20252:43 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 103/4

12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 103 रन है। अक्षर पटेल के इस ओवर में कुल 5 रन आए। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और टिम डेविड मैदान पर मौजूद है। टिम डेविड तेजी से रन बना रहे हैं। टिम डेविड 37 गेंदों पर 74 रन बनाकर खेल रहे हैं।

NOVEMBER 02, 20252:37 PM IST

India vs Australia Match Live Score: टिम डेविड की तूफानी पारी

10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन है। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और टिम डेविड मैदान पर मौजूद है। अक्षर पटेल के इस ओवर में कुल 9 रन आए। 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन है। वरुण चक्रवर्ती  के इस ओवर में कुल 14 रन आए।

NOVEMBER 02, 20252:31 PM IST

India vs Australia Match Live Score: वरुण की फिरकी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया को बैक-टू-बैक दो झटके दिए हैं। 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल मार्श 11 रन पर और तीसरी गेंद पर मिचेल ओवेन को क्लीन बोल्ड किया। आस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन है।

NOVEMBER 02, 20252:23 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: टिम डेविड की तूफानी फिफ्टी

ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने 23 गेंदों पर तूफानी फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान टिम ने 3 छक्के और 7 चौक्के लगाए। टिम डेविड ने 24 गेंदों पर 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं मिचेल मार्श 11 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। 8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन है।

NOVEMBER 02, 20252:18 PM IST

India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 57/2

7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 57 रन है। ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड तेजी से रन बना रहे हैं। टिम डेविड 19 गेंदों में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। मिचेल मार्श 10 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

NOVEMBER 02, 20252:14 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: 6वें ओवर में आए 8 रन

6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श और टिम डेविड मैदान पर मौजूद है। मिचेल मार्श 9 रन और टिम डेविड 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 8 रन आए।

NOVEMBER 02, 20252:10 PM IST

India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 35/2

5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 35 रन है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श और टिम डेविड मैदान पर मौजूद है। मिचेल मार्श 7 रन और टिम डेविड 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 11  रन आए।

NOVEMBER 02, 20252:06 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: 4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 24/2

4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 24 रन है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श और टिम डेविड मैदान पर मौजूद है। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 6 रन आए। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

NOVEMBER 02, 20252:01 PM IST

India vs Australia Match Live Score: ट्रेविस के बाद जोश इंग्लिस लौटे पवेलियन

तीसरे ओवर में ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा है। अर्शदीप सिंह की गेंद पर जोश इंग्लिस 1 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले अर्शदीप ने ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजा था। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 18 रन है।

NOVEMBER 02, 20251:56 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 12/1

2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 12 रन है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस मैदान पर मौजूद है। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 6 रन आए है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

NOVEMBER 02, 20251:51 PM IST

India vs Australia Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुकाबले के पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने ट्रेविस हेड 6 रन पर आउट किया। ट्रेविस हेड का आसान सा कैच सूर्यकुमार यादव ने पकड़ा। 1 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 6 रन है।

NOVEMBER 02, 20251:45 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 34 T20 मुकाबले खेल जा चुके हैं। इनमें भारत का पलड़ा भारी रहा है, उसने भारत ने 20 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया केवल 12 बार जीत सका है। दो मैच बेनतीजा रहा। इनमें से 14 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया में खेले गए, जिनमें भारत ने सात में जीत दर्ज की और पांच में हार झेली है। एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था।

NOVEMBER 02, 20251:44 PM IST

India vs Australia Match Live Score: कैसा होगा होबार्ट की पिच

होबार्ट के बेलेरिव ओवल में टी20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 147 रन है। यहां पर शाम के मैचों में आमतौर पर ज्यादा रन बनते हैं क्योंकि उस समय बल्लेबाजी आसान रहती है। कई बार ओस भी असर डालती है, हालांकि टॉस का बहुत बड़ा फर्क नहीं देखा गया है। इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने 2024 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 213 रन भी बनाए थे, हालांकि वह मैच बाद की सीजन में खेला गया था।

NOVEMBER 02, 20251:41 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: कैसा था भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मैच

दूसरे टी20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारत की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। भारत की पूरी टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 126 रन का टारगेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी से 126 के टारगेट को हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया।

NOVEMBER 02, 20251:34 PM IST

India vs Australia Match Live Score: कैसा था पहला मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था। पहले मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी। इस मैच में दस ओवर का भी खेल नहीं हो पाया, जिसके बाद मैच को रद्द कर दिया गया। मैच रद्द होने से पहले भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में एक विकेट पर 97 रन बनाए थे।

NOVEMBER 02, 20251:28 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन

NOVEMBER 02, 20251:24 PM IST

India vs Australia Match Live Score: भारत की प्लेइंग 11

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा(विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

NOVEMBER 02, 20251:21 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। भारत ने अपने प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए है। जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह और वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है।

NOVEMBER 02, 20251:11 PM IST

India vs Australia Match Live Score: कैसा होगा होबार्ट का मौसम

होबार्ट में तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश की संभावना बहुत कम है और नमी भी ठीक रहेगी। रात में बादल रह सकते हैं, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। कुल मिलाकर मौसम साफ और मैच के लिए बिलकुल सही रहने वाला है, इसलिए पूरा खेल होने की उम्मीद है।

NOVEMBER 02, 20251:06 PM IST

India vs Australia Match Live Score: कहां पर देखें मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी, जहां आप इसे ऑनलाइन देख सकते हैं।

NOVEMBER 02, 20251:00 PM IST

IND vs AUS Match Live Score: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच रविवार, 2 नवंबर को खेला जाएगा। ये मुकाबला होबार्ट के बेलेरिव ओवल मैदान में खेला जाएगा। तीसरा टी20 मैच दोपहर 1:45 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से लगभग आधा घंटा पहले किया जाएगा।