IND vs AUS: भारतीय टीम इस समय 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है। वहीं इस दौरे के बीच में एक बड़ी खबर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड भारत के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैचों में नहीं खेलेंगे। ट्रेविस हेड को टीम से इसलिए रिलीज किया गया है ताकि वे सोमवार से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट ट्रॉफी शेफील्ड शील्ड में खेल सके। ये फैसला उनकी एशेज सीरीज की तैयारी को ध्यान में रखकर लिया गया है।
