India vs Bangladesh: BCCI ने उठाया बड़ा कदम...रद्द किया 2026 का दौरा! बांग्लादेश को लगेगी करोड़ों की चपत

India vs Bangladesh : IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से हिस्सा लेने जा रहे बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने का आदेश देने के बाद भारतीय बोर्ड ने अब सीरीज पर भी फिलहाल रोक लगा दी है। टीम इंडिया को इस साल वनडे और टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करना था लेकिन अब बोर्ड ने इसे फिलहाल रोक दिया है

अपडेटेड Jan 03, 2026 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement
India vs Bangladesh Match : भारत और बांग्लादेश के राजनीतिक रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं और इसका असर अब दोनों देशों के क्रिकेट सम्बंधों पर भी पड़ रहा है।

भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट रिश्तों में बड़ी खटास नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जनवरी 2026 में होने वाले बांग्लादेश दौरे को फिलहाल रोक दिया है। इस दौरे का ऐलान हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने किया था। रिपोर्ट के अनुसार, BCCI अब इस दौरे को लेकर भारत सरकार से मंज़ूरी लेने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो भारत-बांग्लादेश क्रिकेट संबंध भारत-पाकिस्तान जैसे हो सकते हैं, जहां दोनों टीमें सिर्फ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में, वह भी न्यूट्रल जगहों पर ही आमने-सामने खेलेंगी।

भारतीय टीम इस साल सितंबर के महीने में बांग्लादेश दौरा करने वाली थी । वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बीते शुक्रवार को साफ किया था कि ये दौरा सितंबर 2026 में कराया जाएगा। इस दौरे के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। नए शेड्यूल के मुताबिक भारत और बांग्लादेश के बीच दोनों फॉर्मेट में कुल छह मुकाबले होने वाले हैं।

कब खेला जाना था मुकाबला


Cricbuzz ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशंस प्रमुख शहरयार नफीस के हवाले से कहा था, "बांग्लादेश और भारत के बीच पहले जो सीरीज टाल दी गई थी, उसे रीशेड्यूल कर दिया गया है।" रिपोर्ट के मुताबिक, भारत 28 अगस्त को बांग्लादेश पहुंचेगी और दौरे की शुरुआत वनडे मैचों से होगी। तीन वनडे मुकाबले 1, 3 और 6 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 9, 12 और 13 सितंबर को होंगे। इस तरह दोनों टीमों के बीच कुल छह मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

बांग्लादेश को खेलने हैं ये सीरीज

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को 2026 के लिए बांग्लादेश का घरेलू इंटरनेशनल शेड्यूल जारी किया। इसके तहत बांग्लादेश अपने घर में टेस्ट, वनडे और टी20 मैचों में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, भारत, ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज से खेलेगा। यानी 2026 में बांग्लादेश में क्रिकेट मुकाबलों की भरमार रहने वाली है। BCB ने एक बयान में कहा, "कन्फर्म्ड आइटिनररी बांग्लादेश में इंटरनेशनल क्रिकेट से भरा एक सीजन पक्का करती है, जिससे देश भर के सपोर्टर्स को घर पर टॉप-लेवल क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा, जबकि मैच वेन्यू की डिटेल्स सही समय पर अनाउंस की जाएंगी।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।