Get App

IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद टी20 में खत्म हुई बादशाहत

IND vs ENG: करीब साढ़े चार साल तक दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम रहने के बाद भारत अब आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। फरवरी 2022 से शीर्ष पर काबिज भारतीय टीम शानदार सफर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हारने के साथ खत्म हो गया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 12, 2026 पर 3:07 PM
IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद टी20 में खत्म हुई बादशाहत
इंग्लैंड ने टी20 सीरीज की शुरुआत शानदार अंदाज में की

IND vs ENG: भारत की टी20 टीम को इंग्लैंड दौरे पर बड़ी निराशा हाथ लगी। टीम पांच मैचों की सीरीज 0-4 से हार गई। आखिरी मुकाबले में भारत को 56 रन से हार मिली। इस हार के साथ भारत ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 का स्थान भी खो दिया। वहीं शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड दुनिया की नई नंबर-1 टी20 टीम बन गया। फरवरी 2022 से भारतीय टी20 टीम आईसीसी रैंकिंग में लगातार पहले स्थान पर बनी हुई थी। इस दौरान टीम ने करीब साढ़े चार साल तक नंबर-1 की कुर्सी संभाली और लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतकर अपना दबदबा भी कायम रखा।

दूसरे नंबर पर खिसकी भारत

करीब साढ़े चार साल तक भारतीय टी20 टीम दुनिया की नंबर-1 टीम बनी रही और इस दौरान उसने लगातार दो टी20 विश्व कप खिताब भी अपने नाम किए। फरवरी 2022 से शीर्ष स्थान पर बनी टीम करीब 1,600 दिनों तक दुनिया की सबसे बेहतर टी20 टीम बनी रही। टीम अब आईसीसी की नई रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इसके साथ ही लंबे समय से चला आ रहा भारत का नंबर-1 का सफर भी खत्म हो गया। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद भारत अब दूसरे स्थान पर पहुंच गया है और उसकी लंबी बादशाहत का अंत हो गया।

इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से हराया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें