India vs England Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज लॉर्ड्स स्टेडियम पर खेला गया। मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर सीरीज को 2-1 अपने नाम कर ली है। मुकाबले में इग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई इंग्लैंड ने भारत को 387 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई भारतीय टीम 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 360 रन ही बना पाई
India vs England Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर सीरीज को 2-1 अपने नाम कर ली है। मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने आई इंग्लैंड की टीम बेन डकेट, जैकब बे
India vs England Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर सीरीज को 2-1 अपने नाम कर ली है। मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने आई इंग्लैंड की टीम बेन डकेट, जैकब बेथेल और जो रूट की आतिशी पारी की बदौलत 387 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने भारत के सामने 388 रन का टारगेट दिया।
टारगेट का पीछा करने आई भारतीय टीम 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 360 रन ही बना पाई। मुकाबले में रोहित शर्मा 138, विराट कोहली 74 रन और शुभमन गिल 77 रन की शानदार पारी खेली।
टारगेट का पीछा करने आई भारतीय टीम को शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच 145 गेंदों में 147 रन की साझेदारी हो गई थी। वहीं 25वें ओवर में 147 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा है। आदिल राशिद की गेंद पर कप्तान शुभमन गिल 77 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने 84 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। लॉर्ड्स में वनडे में शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा पहले भारतीय बन गए हैं।
भारतीय टीम को 39वें ओवर में बड़ा झटका लगा। जैकब बेथेल की गेंद पर शानदार पारी खेल रहे रोहित शर्मा 110 गेंदों में 138 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर 86 गेंदों में 113 रन की साझेदारी की थी। विराट कोहली ने 46 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 44वें ओवर में ईशान किशन 14 रन और श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद भारत को लगातार झटके लगते रहे। भारतीय टीम 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 360 रन ही बना पाई। इंग्लैंड के गेंदबाज सैम करन ने 4 विकेट चटकाए। वहीं आदिल राशिद, जैकब बेथेल और जोफ्रा आर्चर को 1-1 विकेट मिला है।
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने आई इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जैकब बेथेल और बेन डकेट ने शानदार शुरुआत दी। भारत को 31वें ओवर में पहली सफलता मिली है। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर जैकब बेथेल 91 बनाकर आउट हुए। जैकब बेथेल ने बेन डकेट के साथ मिलकर 181 गेंदों में 192 रन का साझेदारी की थी। इस समय इंग्लैंड का स्कोर 193/1 रन था। वहीं इसके बाद बेन डकेट और जो रूट ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 80 गेंदों में 101 रन की साझेदारी हुई थी।
वहीं 44वें ओवर में प्रिंस यादव की गेंद पर बेन डकेट 141 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड का स्कोर 297/2 विकेट था। 47वें ओवर में हैरी ब्रूक 14 रन बनाकर कृष्णा की गेंद पर आउट हुए। जो रूट 41 रन और जोस बटलर 74 रन बनाकर नाबाद गए। दोनों बल्लेबाजों के बीच 19 गेंदों में 63 रनों की तेज साझेदारी की। इंग्लैंड ने 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 387 रन बना ली। भारत के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को 2 विकेट मिले वहीं प्रिंस यादव को 1 विकेट मिला है।
तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए 4 विकेट से उसे जीतने में कामयाब रही थी।