Get App

IND vs ENG: टी20 में लगातार हार के बीच श्रेयस अय्यर ने रचा रिकॉर्ड, धोनी के इस रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

IND vs ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भले ही भारतीय टीम को लगातार टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टॉस के मामले में उनकी किस्मत शानदार रही है। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में टॉस जीतने के साथ उन्होंने भारत के लिए लगातार सात टी20 टॉस जीतने के एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 11, 2026 पर 10:13 PM
IND vs ENG: टी20 में लगातार हार के बीच श्रेयस अय्यर ने रचा रिकॉर्ड, धोनी के इस रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
साउथैम्प्टन में खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर टॉस अपने नाम किया

IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारत ने टी20 टीम में काफी बदलाव किया हैं। वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया है। सूर्या की जगह श्रेयस अय्यर की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं कप्तान बनने के बाद से श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड काफी अच्छा नहीं रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार गई है। इस रिकॉर्ड के बीच श्रेयस अय्यर ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भले ही भारतीय टीम को टी20 सीरीज में उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है, लेकिन टॉस के मामले में उनकी किस्मत लगातार साथ दे रही है। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में टॉस जीतने के साथ ही श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए लगातार सबसे ज्यादा टी20 टॉस जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

लगातार सातवीं बार जीते टॉस

साउथैम्प्टन में खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर टॉस अपने नाम किया। अय्यर भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले कप्तानों की सूची में शामिल हो गए। लगातार सातवीं बार टॉस जीतने के साथ उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इस उपलब्धि के बाद अय्यर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तानों की खास सूची में शामिल हो गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें