IND vs ENG: लगातार तीन मैच में फ्लॉप होने के बाद ड्रॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन की हुई वापसी

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का 5वां मुकाबला आज साउथेम्प्टन में खेला जा रहा। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिग करने का फैसला किया है। इग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इस मुकाबले में प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है

अपडेटेड Jul 11, 2026 पर 7:40 PM
वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज साउथेम्प्टन में खेला जा रहा। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिग करने का फैसला किया है। वहीं इस मुकाबले में भारत ने अपने प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव किया है। इग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इस मुकाबले में प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है। वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है।

इंग्लैंड ने 5 मैचों की सीरीज में तीन मैच जीतकर पहले ही सीरीज पर कब्जा कर लिया है। वहीं भारतीय टीम के लिए अब साख बचने और क्लीन स्वीप से बचने के इरादे के साथ मैदान में उतरेगी।

वैभव सूर्यवंशी की पारी


वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में वह बल्लेबाजी से खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। बाएं हाथ के इस युवा ओपनर को खासकर तेज गेंदबाजों की शॉर्ट गेंदों के सामने मुश्किलों का सामना करना पड़ा और वह लगातार तीन पारियों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 15, 13 और 14 रन बनाए।

संजू के वापस आने से टीम को मिलेगी मजबूती

भारतीय टीम को उम्मीद है कि संजू सैमसन की वापसी से बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी और टीम बेहतर प्रदर्शन कर पाएगी। वहीं, वैभव सूर्यवंशी के लिए शुरुआती तीन अंतरराष्ट्रीय मैच सीखने का अच्छा मौका रहे। कम उम्र में मिली यह शुरुआत उनके अनुभव को बढ़ाने में मदद करेगी और आने वाले मुकाबलों में वह पहले से ज्यादा तैयार होकर वापसी कर सकते हैं।

भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेज, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।