IND vs IRE: दूसरे मैच में भी वैभव को नहीं मिला मौका, इन खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

IND vs IRE 2nd T20: भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा है। वहीं इस मुकाबले में सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं। वहीं दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है

अपडेटेड Jun 28, 2026 पर 6:40 PM
इस मुकाबले में सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं (Photo: BCCI)

IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा है। मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। वहीं सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर आयरलैंड की टीम 1-0 की बढ़त बनाई है। वहीं इस मैच में टीम इंडिया ने दो नए खिलाड़ियों को मौका दिया है। बल्लेबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने भी इस मुकाबले से अपना टी20 इंटरनेशनव डेब्यू किया। वहीं दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है।

कौन है सूर्यांश शेडगे

घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और हाल ही में श्रीलंका में खेली गई इंडिया ए की ट्राई सीरीज में सूर्यांश शेडगे ने शानदार प्रदर्शन किया है। लगातार अच्छे खेल की बदौलत उन्हें पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली। इस दौरान उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए योगदान दिया। ट्राई सीरीज के पांच मैचों में शेडगे ने 147 रन बनाए और दो विकेट भी हासिल किए।


कौन है प्रिंस यादव

तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को लगातार अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिल रहा है। हाल ही में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अपना पहला मैच खेला था, जहां दो मुकाबलों में तीन विकेट लेकर उन्होंने प्रभावित किया। अब उन्हें आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी डेब्यू का मौका मिला है। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 16 विकेट लेने के बाद से ही वह लगातार चयनकर्ताओं की नजर में बने हुए हैं।

कैसा था पहला मुकाबला

बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मैच में आयरलैंड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत को पहली बार हराया है। पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 34 रन से मात दी है । मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 182 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। आयरलैंड की ओर से हम्फ्रीज और होलार्ड ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि भारतीय मूल के जय मूंद्रा ने दो विकेट झटके।

भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

आयरलैंड की प्लेइंग 11

टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंद्रा, मैथ्यू होलार्ड

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।