IND vs NAM Highlights: दो मुकाबले और दो जीत...नामीबिया को टीम इंडिया ने दी करारी शिकस्त, ईशान-हार्दिक ने खेली तूफानी पारी

IND vs NAM Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपनी दूसरी जीत दर्ज करते हुए नामीबिया को 93 रन से हराया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पांड्या ने 52 रन की शानदार पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में हार्दिक ने 2 विकेट भी लिए

अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 11:03 PM
Story continues below Advertisement
IND vs NAM Highlights: नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई

IND vs NAM Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपनी दूसरी जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से करारी शिकस्त दी। बता दें कि गुरुवार को वर्ल्ड कप का 18वां मैच भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 209 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी नामीबिया की पूरी टीम 20 ओवर नहीं खेल पाई। नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। भारत ने 93 रन से बड़ी जीत दर्ज की है।

दूसरे मुकाबले में ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। गेंदबाजी में हार्दिक ने 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए है। भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से 15 फरवरी को है।

ईशान-हार्दिक ने खेली ताबड़तोड़ पारी


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की। संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, लेकिन ये पारी ज्यादा बड़ी नहीं हो पाई। 25 रन के स्कोर पर संजू सैमसन 8 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में फिफ्टी लगाया और तिलक वर्मा के साथ 31 गेंदों में 79 रन की साझेदारी की। 104 रन के स्कोर पर ईशान 24 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और 6 चौके लगाए। इसके बाद 11वें ओवर में सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने 39 गेंदों में 81 रन जोड़कर टीम की पारी को संभाला। वहीं 19वें ओवर में भारत को हार्दिक सहित तीन बड़े झटके लगे।

19वें ओवर में की दूसरी गेंद पर हार्दिक 52 रन बनाकर आउट हुए, तीसरी गेंद पर शिवम दुबे 23 रन बनाकर रन आउट हुए और आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल बिना खाता खोले आउट हो गए। 20वें ओवर में भी दो विकेट गिरे, जब रिंकू सिंह 1 रन और अर्शदीप सिंह 2 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए और नामीबिया को जीत के लिए 210 रन का टारगेट मिला।

भारत के सामने नहीं टिक पाई नामीबिया की टीम

वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत सधी हुई रही। वहीं टीम को पहले झटका चौथे ओवर में लगा। अर्शदीप की गेंद पर जान फ्रिलिंक 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं पावरप्ले तक नामीबिया ने 1 विकेट खोकर 57 रन बना लिए थे। वहीं 8वें ओवर में 67 रन के स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती ने लोरेन स्टीनकैंप 29 रन पर क्लीन बोल्ड आउट किया। इसके बाद से नामीबिया के लगातार विकेट गिरते रहे। कोई भी बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली।

10वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने नामीबिया को मैच से बाहर ही कर दिया। इस ओवर में वरुण ने दो विकेट लिए। ओवर की पहली गेंद पर जान निकोल 13 रन और चौथी गेंद पर जेजे स्मिट बिना खाता खोले आउट हुए। 13वें ओवर में 94 रन के स्कोर पर नामीबिया को 6वां झटका लगा है। अक्षर पटेल की गेंद पर मालन क्रूगर 5 रन बनाकर आउट हुए। 17वें ओवर में नामीबिया को 7वां झटका लगा है। नामीबिया को जीत के लिए अंतिम 18 गेंदों में 95 रन की जरूरत थी।

गेंदबाजों का प्रदर्शन

नामीबिया की ओर से गेरहार्ड इरास्मस ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं बेन शिकोंगो, जेजे स्मिट और बर्नार्ड शोल्ट्ज को 1-1 विकेट मिला। भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने 2 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।