IND vs NAM Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपनी दूसरी जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से करारी शिकस्त दी। बता दें कि गुरुवार को वर्ल्ड कप का 18वां मैच भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 209 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी नामीबिया की पूरी टीम 20 ओवर नहीं खेल पाई। नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। भारत ने 93 रन से बड़ी जीत दर्ज की है।
