IND vs NZ Pitch Report: रायपुर में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका होगा बोलबाला? जानें कैसी होगी पिच

IND vs NZ Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में खेला गया पहला मुकाबला भारत ने 48 रन से जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरा टी20 मैच 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जानें कैसी होगी पिच और कहां पर देखें मुकाबला

अपडेटेड Jan 23, 2026 पर 3:27 PM
Story continues below Advertisement
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम सीरीज में बढ़त बढ़ाने उतरेगा

IND vs NZ Pitch Report: न्यूजीलैंड की टीम इस समय भारत दौरे पर है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में अब तक एक मुकाबला खेला जा चुका है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 23 जनवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम सीरीज में बढ़त बढ़ाने उतरेगा। वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें दूसरा टी20 और कैसी होगी पिच

कैसा था पहला मैच


पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार 84 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने सिर्फ 20 गेंदों में 44 रन की तेज पारी खेली। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड की टीम VCA स्टेडियम में 239 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 190 रन पर सिमट गई। नागपुर में भारत का टी20 में दबदबा साफ नजर आया और टीम रायपुर में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगी। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 22 गेंदों में 32 रन बनाए और दूसरे टी20 में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

रायपुर की कैसी होगी पिच

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को उछाल और रफ्तार की मदद मिलने की उम्मीद है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होती जाएगी और स्पिन गेंदबाजों का रोल अहम हो सकता है। इस स्टेडियम में नवंबर 2023 में सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। वहीं पिछले महीने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां खेले गए वनडे में ओस का असर देखने को मिला था, जहां भारतीय गेंदबाज 359 रन का बड़ा स्कोर बचाने में नाकाम रहे थे।

कैसा होगा रायपुर का मौसम

शुक्रवार (23 जनवरी) को रायपुर में मौसम साफ रहेगा और दिन में अच्छी धूप देखने को मिलेगी। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा और पूरे खेल के दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच के समय तापमान करीब 24 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। ओस का असर भी पड़ सकता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला ले सकती है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच रात 7:00 बजे (IST) शुरू होगा और टॉस ठीक आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे किया जाएगा।

कहां पर देखें लाइव मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जहां दर्शक मैच को लाइव देख सकेंगे।

ऑनलाइन कहां पर देखें मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, जहां दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मुकाबला आसानी से देख सकेंगे।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), टिम रॉबिन्सन, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।