Get App

IND vs NZ Pitch Report: रायपुर में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका होगा बोलबाला? जानें कैसी होगी पिच

IND vs NZ Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में खेला गया पहला मुकाबला भारत ने 48 रन से जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरा टी20 मैच 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जानें कैसी होगी पिच और कहां पर देखें मुकाबला

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jan 23, 2026 पर 3:27 PM
IND vs NZ Pitch Report: रायपुर में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका होगा बोलबाला? जानें कैसी होगी पिच
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम सीरीज में बढ़त बढ़ाने उतरेगा

IND vs NZ Pitch Report: न्यूजीलैंड की टीम इस समय भारत दौरे पर है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में अब तक एक मुकाबला खेला जा चुका है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 23 जनवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम सीरीज में बढ़त बढ़ाने उतरेगा। वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें दूसरा टी20 और कैसी होगी पिच

कैसा था पहला मैच

पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार 84 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने सिर्फ 20 गेंदों में 44 रन की तेज पारी खेली। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड की टीम VCA स्टेडियम में 239 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 190 रन पर सिमट गई। नागपुर में भारत का टी20 में दबदबा साफ नजर आया और टीम रायपुर में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगी। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 22 गेंदों में 32 रन बनाए और दूसरे टी20 में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें