IND vs NZ Live Streaming: इंदौर में खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक मैच, जानें कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला

IND vs NZ Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से जीत दर्ज की थी, वहीं दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया। अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा

अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 4:10 PM
Story continues below Advertisement
तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है

IND vs NZ Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक 2 मैचों खेले जा चुकी है। वडोदरा में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी थी। वहीं राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा।

सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, वहीं जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी सीरीज अपने नाम कर लेगी। भारत और न्यूजीलैंड की टीम दोनों ही तीसरे और निर्णायक वनडे को जीतने की कोशिश करेगी। इस मैच में सबकी नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होगी।

कैसा था दोनों टीमों के बीच मुकाबला


भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 300 रन बनाए। 301 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 284 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 285 रन का टारगेट दिया। जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 286 रन बना लिए और मैच 7 विकेट से जीत लिया।

कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला रविवार, 18 जनवरी को खेला जाएगा। ये मैच दोपहर 1:30 बजे (IST) शुरू होगा और टॉस ठीक आधा घंटा पहले यानी 1:00 बजे किया जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह तीसरा वनडे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

कहां पर देखें भारत और न्यूजीलैंड का लाइव मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जहां दर्शक मैच को लाइव देख सकेंगे।

ऑनलाइन कहां पर देखें मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरा और निर्णायक वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, जहां दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मुकाबला आसानी से देख सकेंगे।

भारत और न्यूजीलैंड की पूरी टीम

भारत की पूरी टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), आयुष बडोनी।

न्यूजीलैंड की पूरी टीम: डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फाउल्केस, निक केली, जोश क्लार्कसन, माइकल रे, काइल जैमीसन, मिशेल हे, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।