Get App

IND vs NZ Live Streaming: इंदौर में खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक मैच, जानें कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला

IND vs NZ Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से जीत दर्ज की थी, वहीं दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया। अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 4:10 PM
IND vs NZ Live Streaming: इंदौर में खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक मैच, जानें कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला
तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है

IND vs NZ Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक 2 मैचों खेले जा चुकी है। वडोदरा में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी थी। वहीं राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा।

सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, वहीं जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी सीरीज अपने नाम कर लेगी। भारत और न्यूजीलैंड की टीम दोनों ही तीसरे और निर्णायक वनडे को जीतने की कोशिश करेगी। इस मैच में सबकी नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होगी।

कैसा था दोनों टीमों के बीच मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 300 रन बनाए। 301 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 284 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 285 रन का टारगेट दिया। जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 286 रन बना लिए और मैच 7 विकेट से जीत लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें