IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराकर पहली बार जीती सीरीज, बदला 37 साल का इतिहास

टेस्ट क्रिकेट में हैरतअंगेज प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड ने अब भारतीय जमीन पर 37 साल के इतिहास में पहली बार वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। आज के मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। जो उनके लिए सही साबित नहीं हुआ

अपडेटेड Jan 18, 2026 पर 11:11 PM
Story continues below Advertisement
IND vs NZ : न्यूजीलैंड ने इंदौर में भारत को 41 रन से हराकर इतिहास रच दिया

न्यूजीलैंड ने इंदौर में भारत को 41 रन से हराकर इतिहास रच दिया और सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली। इस जीत के हीरो डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स रहे। मिशेल ने शानदार 137 रन बनाए, जबकि फिलिप्स ने 106 रनों की दमदार पारी खेली। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 219 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। इसकी मदद से न्यूज़ीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत खराब रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से टीम दबाव में आ गई। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों ने भारत को वापसी का मौका नहीं दिया।

न्यूजीलैंड ने रहा इतिहास

टेस्ट क्रिकेट में हैरतअंगेज प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड ने अब भारतीय जमीन पर 37 साल के इतिहास में पहली बार वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है।  भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। जो उनके लिए सही साबित नहीं हुआ। पहले बैटिंग करने आई न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 337 रन बनाई। भारत को 338 रन का टारगेट मिला। टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 46 ओवर में 296 रन पर ही सिमट गई। न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से मात दी।


भारत की खराब शुरुआत

टारगेट का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और चौथे ओवर में रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सातवें ओवर में शुभमन गिल 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 12वें ओवर में उपकप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 3 रन बना सके, जबकि अगले ही ओवर में केएल राहुल भी 1 रन पर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और नीतीश कुमार रेड्डी ने पारी संभाली और दोनों के बीच 88 गेंदों में 88 रन की अहम साझेदारी हुई। कोहली ने 23वें ओवर में अर्धशतक लगाया, जबकि नीतीश ने 27वें ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी की। 28वें ओवर में नीतीश 53 रन बनाकर आउट हुए, वहीं 33वें ओवर में रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

श्रेयस-राहुल हुए फेल

उपकप्‍तान श्रेयस अय्यर का बल्‍ला खामोश रहा। वहीं पिछले मैच में शतक लगाने वाले केएल राहुल ने ग्‍लेन फिलिप्‍स को आसान सा कैच थमा दिया। राहुल ने 6 गेंदों का सामना किया और 1 रन ही बनाया। 6 नंबर पर उतरे नीतीश कुमार रेड्डी ने विराट कोहली के साथ मिलकर पार्टनरशिप बुनना शुरू किया। दोनों के बीच 88 गेंदों पर 88 रनों की साझेदारी हुई। अर्धशतक लगाने के बाद नीतीश ने एक्सीलेटर पर पैर रखा। हालांकि, वह कैच आउट हो गए। नीतीश ने 57 गेंदें पर 53 रनों का योगदान दिया।

कोहली ने लगाया शतक

40वें ओवर में कोहली ने 91 गेंदों में अपने करियर का 54वां शतक पूरा किया। इसके बाद हर्षित राणा ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, लेकिन 44वें ओवर में 52 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होते ही कोहली के साथ 69 गेंदों में 99 रन की अहम साझेदारी टूट गई। इसके बाद मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 46वें ओवर में भारत को बड़ा झटका तब लगा, जब कोहली 124 रन बनाकर आउट हुए और टीम को 26 गेंदों में 46 रन चाहिए थे। इसी ओवर में अर्शदीप सिंह के रूप में आखिरी विकेट गिरा। भारत की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 46 ओवर में 296 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने ये मैच 41 रन से जीता और तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 2-1 से अपने नाम करते हुए भारत में अपनी पहली वनडे सीरीज़ जीत दर्ज की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।