India vs New Zealand Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैचों की ये सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में जीत दर्ज की थी, जबकि न्यूजीलैंड ने राजकोट में हुए दूसरे मैच में वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम किया था। अब इंदौर में होने वाला तीसरा मैच तय करेगा कि सीरीज किसके नाम जाती है। तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सबकी निगाहें होंगी। आइए जानते हैं तीसरे और निर्णायक मैच में कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
तीसरे वनडे मैच में दोनों टीमों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा है। न्यूजीलैंड भारत में अब तक कोई भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है और वह इस बार यह रिकॉर्ड बदलना चाहेगी। वहीं भारत मार्च 2019 से लगातार द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतती आ रही है और इस शानदार सिलसिले को बनाए रखना चाहेगी।
इन खिलाड़ी से बड़ी पारी की उम्मीद
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में सबकी निगाहें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होगी। विराट कोहली पिछले कुछ समय से बेहतरीन फॉर्म में हैं। वहीं रोहित शर्मा ने मैच की शुरुआत में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए। रोहित से बड़े पारी खेलने की उम्मीद है। वहीं उपकप्तान श्रेयस अय्यर से भी अच्छी पारी की उम्मीद होगी। भारतीय टीम को अपने गेंदबाजी में भी कुछ सुधार करने की जरुरत है। पिछले मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी।
भारत और न्युजीलैंड के बीच मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 300 रन बनाए। 301 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 284 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 285 रन का टारगेट दिया। जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 286 रन बना लिए और मैच 7 विकेट से जीत लिया।
इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल माना जा रहा है, जहां दोनों टीमों खुलकर रन बना सकते हैं। इस मैदान पर बड़ा स्कोर बनना कोई नई बात नहीं है। यहां बाउंस समान रहता है और बाउंड्री भी छोटी हैं, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। वहीं गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। ऐसे में दर्शकों को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने की पूरी उम्मीद है।
AccuWeather के मुताबिक, रविवार को मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहने वाला है। सुबह के समय तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा और धूप खिली रहेगी। दोपहर में तापमान बढ़कर लगभग 27 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि शाम होते-होते इसमें गिरावट आकर यह करीब 14 डिग्री रह जाएगा। कुल मिलाकर मौसम साफ रहने की उम्मीद है और मैच के दौरान किसी तरह की रुकावट की संभावना नहीं है।
भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
भारत की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेडन लेनॉक्स, जकारी फाउल्क्स, काइल जैमिसन और क्रिस्टिन क्लार्क।