Get App

IND vs NZ Pitch Report: भारत-न्यूजीलैंड के बीच करो या मरो का मुकाबला, जानें कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11

IND vs NZ Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज इस समय 1-1 से बराबरी पर है। तीसरा मैच तय करेगा कि सीरीज कौन जीतेगा। जानें तीसरे और निर्णायक मैच में कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 11:05 PM
IND vs NZ Pitch Report: भारत-न्यूजीलैंड के बीच करो या मरो का मुकाबला, जानें कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11
IND vs NZ: तीसरे वनडे मैच में दोनों टीमों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा है

India vs New Zealand Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैचों की ये सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में जीत दर्ज की थी, जबकि न्यूजीलैंड ने राजकोट में हुए दूसरे मैच में वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम किया था। अब इंदौर में होने वाला तीसरा मैच तय करेगा कि सीरीज किसके नाम जाती है। तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सबकी निगाहें होंगी। आइए जानते हैं तीसरे और निर्णायक मैच में कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

तीसरे वनडे मैच में दोनों टीमों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा है। न्यूजीलैंड भारत में अब तक कोई भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है और वह इस बार यह रिकॉर्ड बदलना चाहेगी। वहीं भारत मार्च 2019 से लगातार द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतती आ रही है और इस शानदार सिलसिले को बनाए रखना चाहेगी।

इन खिलाड़ी से बड़ी पारी की उम्मीद

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में सबकी निगाहें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होगी। विराट कोहली पिछले कुछ समय से बेहतरीन फॉर्म में हैं। वहीं रोहित शर्मा ने मैच की शुरुआत में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए। रोहित से बड़े पारी खेलने की उम्मीद है। वहीं उपकप्तान श्रेयस अय्यर से भी अच्छी पारी की उम्मीद होगी। भारतीय टीम को अपने गेंदबाजी में भी कुछ सुधार करने की जरुरत है। पिछले मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें