IND vs NZ 3rd ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। वहीं तीसरा वनडे फिलहाल इंदौर में खेला जा रहा है। आज का मैच ये तय करेगी की सीरीज कौन सी टीम अपने नाम करेगी। वहीं ये मैच इस समय किसी और वजह से भी चर्चा में बना हुआ है। इंदौर के भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से 24 लोगों की मौत के बाद न सिर्फ वहां रहने वाले लोग, बल्कि बाहर से इंदौर जाने वाले लोग भी डरे हुए हैं। लिहाजा, पीने के पानी को लेकर लोग खास सावधानी बरत रहे हैं। चूंकि गंदा पानी पीने से मौतें हुई हैं, इसीलिए टीम इंडिया के खिलाड़ी अपनी सेहत को लेकर खास सावधानी बरत रहे हैं।
