IND vs NZ: चौथे वनडे से बाहर हुए कप्तान शुभमन गिल, जानें कौन होगा रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर

न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 और 15 नवंबर को होने वाले चौथे और पांचवें वनडे में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। दोनों मुकाबले माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेले जाएंगे। श्रेयस अय्यर को शुभमन गिल की जगह भारतीय टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है

अपडेटेड Nov 12, 2026 पर 3:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 और 15 नवंबर को होने वाले चौथे और पांचवें वनडे में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। वहीं सीरीज के बाकी दो मुकाबले शुक्रवार (13 नवंबर) और रविवार (15 नवंबर) को खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज में 2-0 से आगे है। सीरीज का चौथा मुकाबला माउंट माउंगानुई स्थित बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। वहीं इस मैच के जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम वापसी करने को बेताब होगी। वहीं इस सीरीज में टीम इंडिया में काफी बदलाव होने वाला है। वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। वहीं चौथे मुकाबले में रोहित शर्मा के ओपनिंग पार्टनर में भी बदलाव होगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 और 15 नवंबर को होने वाले चौथे और पांचवें वनडे में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। दोनों मुकाबले माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेले जाएंगे। ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि आखिर शुभमन गिल इन दोनों मैचों में टीम की कप्तानी क्यों नहीं करेंगे? आइए जानते हैं इसकी वजह।

शुभमन क्यों नहीं खेलेंगे मुकाबला


श्रेयस अय्यर को शुभमन गिल की जगह भारतीय टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में शुभमन गिल ने टीम की कप्तानी की थी, अब आखिरी दो वनडे मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। वह विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के साथ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वेलिंगटन रवाना हो गए हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी बचे दोनों वनडे मैचों में अय्यर भारतीय टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

पहली बार कर रहे वनडे की कप्तानी

श्रेयस अय्यर को अक्टूबर 2025 में शुभमन गिल का वनडे टीम में उपकप्तान बनाया गया था। अब पहली बार उन्हें भारतीय वनडे टीम की कप्तानी करने का मौका मिला है। इससे पहले वह टी20 इंटरनेशनल में अपनी कप्तानी का अनुभव दिखा चुके हैं। आयरलैंड के खिलाफ 26 जून 2026 को बेलफास्ट में टी20 कप्तान के रूप में शुरुआत करने के बाद से अय्यर अब तक 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की अगुवाई कर चुके हैं।

ईशान किशन होंगे उपकप्तान

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ईशान किशन को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। 28 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे थे, लेकिन अब चौथे वनडे में उन्हें ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है। वहीं, टीम में शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज की गैरमौजूदगी के चलते भारत को चौथे वनडे के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव करने होंगे। ये मुकाबला शुक्रवार को बे ओवल में खेला जाएगा।

इन खिलाड़ी को मिली है जगह

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी दो वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम में तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज की जगह तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर को टीम में मौका मिला है। तिलक वर्मा पहले भी भारत के लिए वनडे मैच खेल चुके हैं और फिलहाल टी20 टीम के उपकप्तान हैं। वहीं, कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर पहली बार भारतीय वनडे टीम का हिस्सा बने हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।