Get App

IND vs NZ: चौथे वनडे से बाहर हुए कप्तान शुभमन गिल, जानें कौन होगा रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर

न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 और 15 नवंबर को होने वाले चौथे और पांचवें वनडे में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। दोनों मुकाबले माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेले जाएंगे। श्रेयस अय्यर को शुभमन गिल की जगह भारतीय टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 3:07 PM
IND vs NZ: चौथे वनडे से बाहर हुए कप्तान शुभमन गिल, जानें कौन होगा रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर
न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 और 15 नवंबर को होने वाले चौथे और पांचवें वनडे में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। वहीं सीरीज के बाकी दो मुकाबले शुक्रवार (13 नवंबर) और रविवार (15 नवंबर) को खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज में 2-0 से आगे है। सीरीज का चौथा मुकाबला माउंट माउंगानुई स्थित बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। वहीं इस मैच के जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम वापसी करने को बेताब होगी। वहीं इस सीरीज में टीम इंडिया में काफी बदलाव होने वाला है। वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। वहीं चौथे मुकाबले में रोहित शर्मा के ओपनिंग पार्टनर में भी बदलाव होगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 और 15 नवंबर को होने वाले चौथे और पांचवें वनडे में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। दोनों मुकाबले माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेले जाएंगे। ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि आखिर शुभमन गिल इन दोनों मैचों में टीम की कप्तानी क्यों नहीं करेंगे? आइए जानते हैं इसकी वजह।

शुभमन क्यों नहीं खेलेंगे मुकाबला

श्रेयस अय्यर को शुभमन गिल की जगह भारतीय टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में शुभमन गिल ने टीम की कप्तानी की थी, अब आखिरी दो वनडे मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। वह विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के साथ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वेलिंगटन रवाना हो गए हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी बचे दोनों वनडे मैचों में अय्यर भारतीय टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें