IND vs NZ Live Streaming: विशाखापट्टनम में खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा मुकाबला, जानें कब और कहां पर देखें लाइव एक्शन

IND vs NZ Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी20 सीरीज में भारत 3-0 से आगे है। सीरीज का चौथा मैच 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। भारत 4-0 की बढ़त बनाना चाहेगा, जबकि न्यूजीलैंड वापसी की कोशिश करेगी। कब और कहां पर देखें भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा मुकाबला

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 4:06 PM
IND vs NZ: 5 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 3-0 से आगे हैं

IND vs NZ Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है। टीम इंडिया शुरुआती तीन मैच जीतकर पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। वहीं अब सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला बुधवार 28 जनवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 5 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 3-0 से आगे हैं। वहीं चौथा मुकाबला जीतकर टीम सीरीज में 4-0 की बढ़त बनाना चाहेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम मुकाबले में वापसी करना चाहेगी।

दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला रात 7 बजे से शुरू होगा। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में अब गिनती के दिन ही बचे हैं। वर्ल्ड कप को देखते हुए दोनों के लिए ये मुकाबला बहुत जरुरी है। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा मुकाबला।

भारत ने आसानी से जीत दर्ज की


भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए शुरुआती तीन मैच में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से मात दी है। वहीं दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला गया, इस मुकाबले में भारत को 7 विकेट से जीत मिली है।

वहीं तीसरे मुकाबले में भारत के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई। दोनों ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया। वहीं इससे पहले गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 153 रन के स्कोर पर ही रोक दिया। इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 28 जनवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मुकाबला विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच रात 7:00 बजे (IST) शुरू होगा और टॉस ठीक आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे किया जाएगा।

कहां पर देखें लाइव मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जहां दर्शक मैच को लाइव देख सकेंगे।

ऑनलाइन कहां पर देखें मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, जहां दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मुकाबला आसानी से देख सकेंगे।

भारत की पूरी टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा।

न्यूजीलैंड की पूरी टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, बेवोन जैकब्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोदी, जैक फाउल्केस, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, क्रिस्टियन क्लार्क

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।