IND vs NZ: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी का गजब क्रेज! दो हफ्तों में बिके 50 हजार से ज्यादा टिकट

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले में सीरीज को लेकर न्यूजीलैंड में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टिकटों की बिक्री शुरू हुए अभी करीब दो हफ्ते ही हुए हैं और अब तक 50 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं

अपडेटेड Sep 09, 2026 पर 4:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारतीय टीम छह साल बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रही है

भारतीय टीम अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। वहीं इस दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे, पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले में सीरीज को लेकर न्यूजीलैंड में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टिकटों की बिक्री शुरू हुए अभी करीब दो हफ्ते ही हुए हैं और अब तक 50 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। इतनी बड़ी संख्या में टिकट बिकने से न्यूजीलैंड क्रिकेट में भी इस सीरीज को लेकर उत्साह बढ़ गया है। इन मैचों को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस स्टेडियम पहुंच सकते हैं।

वैभव टीम में हो सकते हैं शामिल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला टी20 मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने टी20 में अपना डेब्यू किया है। वहीं वैभव को लेकर न्यूजीलैंड में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।


6 साल बाद न्यूजीलैंड दौरे पर जा रही भारत

भारतीय टीम छह साल बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रही है। एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, "क्रिकेट नेशन मेंबर्स, स्काई कस्टमर्स और ANZ कस्टमर्स के लिए दो हफ्ते की प्री-सेल के बाद सोमवार से आम लोगों के लिए भी टिकटों की बिक्री शुरू हो गई। इसके बाद कई मैचों के टिकट तेजी से बिक रहे हैं। क्राइस्टचर्च में भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मैच के करीब 75 फीसदी टिकट अब तक बिक चुके हैं।"

पहली बार खोला गया

रिलीज में आगे बताया गया कि, "ईडन पार्क में टिकटों की बढ़ती मांग को देखते हुए स्टेडियम की छठी टियर की सीटिंग को 2019 के भारत के न्यूजीलैंड दौरे के बाद पहली बार दर्शकों के लिए खोला गया है। ऊपरी टियर की सीटें शुक्रवार, 30 अक्टूबर को भारत के खिलाफ होने वाले चौथे टी20 मैच के लिए उपलब्ध रहेंगी।" रिलीज में एलिस के हवाले से कहा गया, "सालों में पहली बार ईडन पार्क के टॉप लेवल को खोल पाना वाकई रोमांचक है और यह टूर को लेकर बढ़ते उत्साह को दिखाता है। हेगले ओवल में होने वाले मैचों में हमेशा अच्छी भीड़ रही है, लेकिन उनमें से एक के तीन-चौथाई से ज्यादा टिकट पहले ही बिक जाना काफी शानदार है।"

वनडे सीरीज में भी बढ़ेगी टिकटों की मांग

टी20 मैचों के टिकट जिस तेजी से बिक रहे हैं, उसे देखते हुए वनडे मैचों के टिकट भी जल्द ही खत्म होने की उम्मीद है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे 4 नवंबर को खेला जाएगा। वनडे सीरीज में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा भी मैदान पर नजर आएंगे, जिससे इन मुकाबलों को लेकर फैंस की दिलचस्पी और बढ़ गई है। फैंस दोनों की जोड़ी को वापस मैदान पर खेलते हुए देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहेगी। यह सीरीज 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को मजबूत करने का मौका देगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।