IND vs NZ Highlights: ईशान किशन की तबाही के बाद अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, भारत को 46 रन से मिली जीत

IND vs NZ Highlights: तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें और आखिरी मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाया। ईशान किशन के शतक और सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी से भारत ने 271 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 225 रन पर सिमट गई। भारत ने मैच 46 रन से अपने नाम किया। अर्शदीप सिंह ने मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट चटकाए। अर्शदीप ने पूरा मुकाबला भारत की ओर मोड़ दिया

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 11:16 PM
Story continues below Advertisement
IND vs NZ Highlights: अर्शदीप सिंह ने मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट चटकाए

IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया ईशान किशन की शतकीय पारी और सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी पारी की पारी की बदौलत 271 रन का बड़ स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 225 रन पर सिमट गई। भारत ने न्यूजीलैंड को 46 मात दी है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया है। अर्शदीप सिंह ने मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट चटकाए। अर्शदीप ने पूरा मुकाबला भारत की ओर मोड़ दिया।

इससे पहले भारत ने शुरुआत 3 मैच और 1 मैच में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की थी। वहीं पांचवां मुकाबला जीतकर भारतीय टीम सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया है।

गेंदबाजी में प्रदर्शन


गेंदबाजी में न्यूजीलैंड के लिए फर्ग्यूसन ने 2 विकेट लिए, जबकि जैकब डफी, काइल जैमीसन और मिचेल सेंटनर को 1-1 विकेट मिला। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 रन देकर 5 विकेट झटके। अक्षर पटेल ने 33 रन देकर 3 विकेट लिए, वरुण चक्रवर्ती ने 36 रन देकर 1 विकेट और रिंकू सिंह ने 7 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। वहीं जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 58 रन दिए।

एलन और रवींद्र ने संभाली पारी

272 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर टिम सीफर्ट 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फिन एलन और रचिन रवींद्र ने पारी को संभाला ओर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। फिन एलन ने छठे ओवर में 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। हालांकि नौवें ओवर में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा, जब ताबड़तोड़ पारी खेल रहे फिन एलन 38 गेंदों में 80 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले एलन और रचिन रवींद्र के बीच 48 गेंदों में 100 रन की तेज साझेदारी हुई थी। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 60 गेदों में 141 रन की जरुरत है।

11वें ओवर में 131 रन पर ग्लेन फिलिप्स (7) आउट हुए। इसके बाद 12वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने दो अहम विकेट झटके, पहले रचिन रवींद्र (30) और फिर मिचेल सेंटनर। 15वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने बेवॉन जैकब्स (7) को आउट कर न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया।

आखिरी ओवर में भारत के गेंदबाजों का कब्जा

मैच के आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह दबदबा बना लिया। 16वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने दो अहम विकेट लिए, काइल जैमीसन (26) और डेरिल मिचेल (26) को आउट किया और इस मैच में उन्होंने पहली बार पांच विकेट झटके। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 8 विकेट पर 181 रन हो गया। 17वें ओवर में अक्षर पटेल ने लॉकी फर्ग्यूसन (3) को आउट कर नौवां झटका दिया। अंत में 20वें ओवर में ईश सोढ़ी के आउट होते ही न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19.4 ओवर में 225 रन पर सिमट गई। भारत ने यह मुकाबला 46 रन से जीत लिया और सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया।

भारत की खराब शुरुआत

मैच में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ओवर में 31 रन के स्कोर पर संजू सैमसन (6) आउट हो गए। इसके बाद पांचवें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन ने अभिषेक शर्मा (30) को आउट कर दूसरा झटका दिया और दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी संभाली और तेजी से रन बटोरे। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 102 रन हो गया था। ईशान किशन ने 12वें ओवर में 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 14वें ओवर में 27 गेंदों में फिफ्टी जड़ी।

ईशान की ताबड़तोड़ पारी

15वें ओवर में 185 रन के स्कोर पर मिचेल सेंटनर ने सूर्यकुमार यादव (63) को आउट किया, इससे पहले सूर्या और ईशान के बीच 137 रन की बड़ी साझेदारी हुई थी। कप्तान के आउट होने के बाद ईशान ने हार्दिक पंड्या के साथ पारी को आगे बढ़ाया। वहीं 17वें ओवर में ईशान किशन ने 42 गेंदों में शानदार शतक पूरा किया, जिसमें 10 छक्के और 6 चौके शामिल थे। हालांकि अगले ही ओवर में जैकब डफी की गेंद पर ईशान किशन 103 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के बीच 11 गेंदों में 48 रन की साझेदारी हुई थी।

आखिरी ओवर में भारत को पांचवां झटका लगा, जब काइल जैमीसन ने हार्दिक पांड्या को 17 गेंदों में 42 रन पर आउट किया। इसके बावजूद भारत ने अंतिम ओवर में 21 रन बटोरे। तय 20 ओवर में भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिससे न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 272 रन का बड़ा लक्ष्य मिला।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।