IND vs NZ: ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब होगा? जानें पूरा शेड्यूल और वेन्यू

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से 31 जनवरी तक लिमिटेड ओवर्स सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में 3 वनडे और 5 टी20 मैच होंगे। टी20 टीम का ऐलान हो चुका है, जबकि वनडे टीम की घोषणा BCCI जल्द ही करेगी

अपडेटेड Jan 01, 2026 पर 3:07 PM
Story continues below Advertisement
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर वापसी करेंगे

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारत और न्यूजीलैंड लिमिटेड ओवर्स सीरीज 11 जनवरी से 31 जनवरी तक खेली जाएगी, जिसमें कुल आठ मुकाबले होंगे। ये मुकाबले भारत के अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे। टी20 मैचों के लिए टीम का ऐलान हो गया है वहीं वनडे टीम का ऐलान होना अभी बाकी है। बीसीसीआई कुछ दिनों में वनडे सीरीज का ऐलान करेगी। दोनों टीमों के बीच ये सीरीज काफी अहम मानी जा रही है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर वापसी करेंगे। वहीं टी20 टीम इन मैचों के जरिए अपने सही कॉम्बिनेशन को परखेगी। इसकी वजह ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी शुरू हो चुकी है, जो 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा।

जल्द होगा टीम का ऐलान


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस सीरीज के लिए टी20 टीम का ऐलान पहले ही कर चुका है, लेकिन वनडे टीम की घोषणा अभी बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिलेक्शन कमिटी घरेलू ODI के लिए टीम को फाइनल करने के लिए 3 या 4 जनवरी के आसपास एक ऑनलाइन मीटिंग कर सकती है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपने दौरे के लिए वनडे और टी20 टीमों की घोषणा पहले ही कर दी है।

कब होगा वनडे सीरीज

वडोदरा शहर भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी को सीरीज के पहले वनडे मैच की मेजबानी भी करेगा। इसके बाद भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले बाकी वनडे मुकाबले राजकोट और इंदौर में खेले जाएंगे।

कहां पर देखें वनडे मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे और टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा, सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी, ताकि दर्शक कहीं से भी मैच का मजा ले सकें।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम

माइकल ब्रेसवेल (C), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैक फॉल्क्स, मिच हे, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग

इंडिया vs न्यूजीलैंड वनडे 2026 का पूरा शेड्यूल

  • 11 जनवरी, 2026: वडोदरा, BCA स्टेडियम, कोटांबी: 1:30 बजे
  • 14 जनवरी, 2026: राजकोट, निरंजन शाह स्टेडियम, खंडेरी: 1:30  बजे
  • 18 जनवरी, 2026: इंदौर, होल्कर क्रिकेट स्टेडियम: 1:30  बजे

भारत बनाम न्यूजीलैंड T20I का पूरा शेड्यूल

  • 21 जनवरी, 2026: नागपुर, VCA स्टेडियम: शाम 7:00 बजे
  • 23 जनवरी, 2026: रायपुर, SVNS इंटरनेशनल स्टेडियम: शाम 7:00 बजे
  • 25 जनवरी, 2026: गुवाहाटी, बरसापारा स्टेडियम: शाम 7:00 बजे
  • 28 जनवरी, 2026: विशाखापत्तनम, ACA-VDCA स्टेडियम: शाम 7:00 बजे
  • 31 जनवरी, 2026: तिरुवनंतपुरम, ग्रीनफील्ड स्टेडियम: शाम 7:00 बजे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।