Get App

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर कब और कहां होंगे टीम इंडिया के मैच? टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल यहां देखें

IND vs NZ: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे पर कुल 12 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे। दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से होगी। इसके बाद 4 से 15 नवंबर के बीच दोनों टीमें पांच वनडे मैचों में आमने-सामने होंगी। वहीं, 19 नवंबर से 1 दिसंबर तक दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 18, 2026 पर 3:26 PM
IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर कब और कहां होंगे टीम इंडिया के मैच? टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल यहां देखें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पांच अलग-अलग टीमों का ऐलान किया है

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खत्म हो गई है। पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया, जिसके बाद सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई है। वहीं वेस्टइंडीज दौरा खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम 18 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना होगी। भारत का ये न्यूजीलैंड दौरा काफी लंबा होने वाला है। इस दौरे पर टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी।

वहीं, सीनियर टीम की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंडिया ए की टीम भी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेलेगी। इस तरह भारतीय खिलाड़ियों के लिए न्यूजीलैंड का यह दौरा काफी व्यस्त रहने वाला है। आइए जानते हैं कब-कब होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला

न्यूजीलैंड दौरे पर होंगे कुल 12 मुकाबले

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे पर कुल 12 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे। दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से होगी। इसके बाद 4 से 15 नवंबर के बीच दोनों टीमें पांच वनडे मैचों में आमने-सामने होंगी। वहीं, 19 नवंबर से 1 दिसंबर तक दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीनियर टीम के टेस्ट मुकाबलों से पहले इंडिया ए की टीम भी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 24 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें