IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। ये फैसला उनके लिए खास नहीं रहा। पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से मात दी है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाई। भारत ने न्यूजीलैंड को 239 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन ही बना पाई। भारत ने न्यूजीलैंड का 48 रन से मात दी है। इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
ग्लेन फिलिप्स ने 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं भारत के अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं रिंकू सिंह 44 रन बनाकर नाबाद रहे। शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके। वहीं अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।
न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत
239 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और दो ओवर में ही उसके दो विकेट गिर गए। पहले ओवर में अर्शदीप सिंह ने डेवोन कॉनवे को बिना खाता खोले आउट किया, जबकि दूसरे ओवर में हार्दिक पंड्या ने रचिन रवींद्र को 1 रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद 7वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने टिम रॉबिन्सन को 21 रन पर आउट कर तीसरा झटका दिया। न्यूजीलैंड की पारी को ग्लेन फिलिप्स ने संभालते हुए 11वें ओवर में 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए।
फिलिप्स और मार्क चैपमैन के बीच 42 गेंदों में 79 रन की साझेदारी हुई, लेकिन 14वें ओवर में अक्षर पटेल ने फिलिप्स को शिवम दुबे के हाथों कैच कराकर बड़ा विकेट दिलाया। फिलिप्स 40 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुए। 15वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने मार्क चैपमैन को 39 रन पर आउट किया, जिससे न्यूजीलैंड पर दबाव और बढ़ गया। 19वें ओवर में शिवम दुबे ने डेरिल मिचेल को 28 रन पर और क्रिस्टियन क्लार्क को बिना खाता खोले आउट कर मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को 52 रन चाहिए थे, लेकिन टीम सिर्फ 3 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला 48 रन से जीत लिया।
अभिषेक की ताबड़तोड़ शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और दो ओवर के भीतर ही दो विकेट गिर गए। दूसरे ओवर में 18 रन के स्कोर पर काइल जैमीसन ने संजू सैमसन को 10 रन पर आउट कर भारत को पहला झटका दिया। वहीं तीसरे ओवर में 27 रन पर जैकब डफी ने लंबे समय बाद वापसी कर रहे ईशान किशन को 8 रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला। अभिषेक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए आठवें ओवर में सिर्फ 22 गेंदों में अपने टी20 करियर की सातवीं फिफ्टी लगाई।
अभिषेक और सूर्यकुमार यादव के बीच 47 गेंदों में 99 रन की शानदार साझेदारी हुई, लेकिन 11वें ओवर में 126 रन के स्कोर पर मिचेल सेंटनर की गेंद पर सूर्यकुमार यादव 22 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे भारत को तीसरा झटका लगा।
सूर्या के आउट होने के बाद अभिषेक ने हार्दिक पंड्या के साथ पारी को आगे बढ़ाया। अभिषेक और हार्दिक पंड्या के बीच 8 गेंदों में 23 रन की तेज साझेदारी हुई। वहीं इस साझेदारी को ईश सोढ़ी ने 12वें ओवर में अभिषेक शर्मा को आउट कर तोड़ा। अभिषेक शर्मा 35 गेंदों में 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 14वें ओवर में शिवम दुबे को 9 रन पर आउट हुए। 16वें ओवर में 185 रन के स्कोर पर जैकब डफी की गेंद पर हार्दिक पंड्या 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 18वें ओवर में अक्षर पटेल 5 रन के तौर पर भारत को सातवां झटका लगा।
डेरिल मिचेल के आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने तेजी से 21 रन बटोर लिए। रिंकू सिंह 20 गेंदों में 44 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अर्शदीप सिंह 6 रन पर नाबाद लौटे। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने 239 रन का बड़ा लक्ष्य रखा।