IND vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत पर 50 रन की जीत हासिल की। बुधवार को विशाखापट्टनम में खेले जा रहे मुकाबले में 216 रन का टारगेट चेज कर रही टीम इंडिया में 165 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के बाद न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-3 से वापसी की है। शिवम दुबे ने 23 बॉल पर 65 रन की पारी खेली। जबकि रिंकू सिंह ने 39 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर ने 4 विकेट झटके। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। टिम साइफर्ट ने 62 और डेवोन कॉन्वे ने 44 रन बनाए।
216 रनों के टारगेट का पीछे करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही खराब रही। पहले ही गेंद पर भारत के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आउट हो गए। वहीं दूसरे ओवर में ही कप्तान सूर्य कुमार यादव भी पवैलियन लौट गए। शुरुआती झटकों के बीच रिंकू सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी। रिंकू सिंह और संजू सैमसन ने पारी को संभालने की कोशिश की पर वो दोनों बल्लेबाज भी ज्यादा कमाल नहीं कर पाए। पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 53 रन रहा।
भारत को लगातार लग रहे झटके
वहीं पारी के संभलते ही मिचेल सेंटनर की खतरनाक गेंदबाजी से टीम इंडिया फिर बैकफुट पर आ गई। सेंटनर ने पहले संजू सैमसन को 24 रन पर क्लीन बोल्ड किया और फिर हार्दिक पांड्या को आउट किया। इसके बाद 11वें ओवर में रिंकू सिंह भी 39 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शिवम दूबे ने जिम्मेदारी संभाली और ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 13वें ओवर में दो छक्के लगाए। उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 6 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। इसके बाद हर्षित राणा और शिवम दूबे के बीच 27 गेंदों में 63 रन की तेज साझेदारी हुई।
कुलदीप के तौर पर गिरा आखिरी विकेट
वहीं 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर शिवम दूबे रन आउट हो गए और ये साझेदारी टूट गई। दूबे ने 23 गेंदों में 65 रन की शानदार पारी खेली। उनके आउट होते ही भारत फिर मुश्किल में आ गया। 17वें ओवर में ईश सोढ़ी ने दो झटके दिए, हर्षित राणा 9 रन पर और अर्शदीप सिंह बिना खाता खोले आउट हुए। 18वें ओवर में मिचेल सेंटनर ने जसप्रीत बुमराह (4) को आउट किया। 19वें ओवर में कुलदीप के आउट होते ही भारत 18.4 ओवर में 165 रन पर सिमट गया। न्यूजीलैंड ने मैच 50 रन से जीता, हालांकि 5 मैचों की सीरीज में भारत अब भी 3-1 से आगे है।
न्यूजीलैंड की अच्छी शुरूआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी अच्छी रही। दोनों ओपनर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं 9वें ओवर में 100 रन के स्कोर पर डेवोन कॉनवे (44) के आउट होते ही भारतीय गेंदबाजों ने वापसी कर ली। कॉनवे और टिम सीफर्ट ने पहले विकेट के लिए 50 गेंदों में 100 रन की साझेदारी हुई थी। इसके बाद 10वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र (2) को आउट कर दिया। लगातार विकेट गिरने से न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई और कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन पाई। 13वें ओवर में 126 रन पर टिम सीफर्ट (62) भी अर्शदीप की गेंद पर आउट हो गए।
डेरिल मिचेल की ताबड़तोड़ पारी
इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा। 14वें ओवर में कुलदीप यादव ने ग्लेन फिलिप्स (24) को आउट कर न्यूजालैंड को चौथा झटका दिया। 16वें ओवर की पहली गेंद पर रवि बिश्नोई ने मार्क चैपमैन (9) को पवेलियन भेजा। 17वें ओवर में 163 रन पर मिचेल सेंटनर (11) रन आउट हुए और अगला विकेट 18वें ओवर में गिरा, जब अर्शदीप सिंह ने जकारी फाउल्केस (13) को आउट किया। डेरिल मिचेल की 18 गेंदों में 39 रन की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 215 रन का बड़ा स्कोल खड़ा किया। न्यूजीलैंड ने तय 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए।