IND vs भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी 10 नवंबर को खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला मंगलवार (10 नवंबर) को हैमिल्टन के सेडोन पार्क में खेला जाएगा। इसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर का कोचिंग स्टाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद दो हिस्सों में बंट जाएगा। तीसरे वनडे के बाद कोचिंग स्टाफ के कुछ सदस्य और कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज के साथ वेलिंगटन रवाना होंगे। वहां वे न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए खिलाड़ियों को तैयारी में मदद करेंगे। वहीं वनडे में टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे।
