IND vs NZ: न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर की हुई वापसी

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है

अपडेटेड Jan 03, 2026 पर 5:37 PM
Story continues below Advertisement
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है

IND vs NZ:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में कप्तान शुभमन गिल की वापसी हुई है। वहीं चोट के बाद श्रेयस अय्यर की भी टीम में वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोट लगने की वजह से श्रेयस अय्यर काफी समय से टीम से बाहर है। वहीं बीसीसीआई ने साफ किया कि अय्यर का खेलना सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लियरेंस मिलने पर ही तय होगा।

गर्दन में लगी चोट की वजह से शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह केएल राहुल को कप्तान बनाया गया था। सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी वनडे टीम में लौट आए हैं, जो पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

बुमराह और हार्दिक को आराम


हार्दिक पांड्या को BCCI COE ने एक मैच में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी है। आने वाले ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते बोर्ड नहीं चाहता कि हार्दिक पर ज़्यादा दबाव पड़े, इसलिए उनकी फिटनेस और सेहत को प्राथमिकता दी जा रही है। हार्दिक को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। वहीं वनडे सीरीज में जसप्री बुमराह को भी शामिल नहीं किया गया है।

इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वापसी के साथ टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव हुआ है, जिसके चलते तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़ और ध्रुव जुरेल को मौजूदा वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में तिलक वर्मा को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन वे बल्लेबाजी नहीं कर पाए। वहीं ध्रुव जुरेल तीनों मैचों में बेंच पर ही बैठे रहे। वहीं रुतुराज गायकवाड़ ने चौथे नंबर पर शतक लगाकर अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन श्रेयस अय्यर की वापसी से उन्हें टीम से बाहर होना होगा। अय्यर इस फॉर्मेट में भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज माने जाते हैं और उनकी वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी

न्यूजीलैंड वनडे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल

भारत और न्यूजीलैंड वनडे 2026 का पूरा शेड्यूल

11 जनवरी, 2026: वडोदरा, BCA स्टेडियम, कोटांबी: 1:30 बजे

14 जनवरी, 2026: राजकोट, निरंजन शाह स्टेडियम, खंडेरी: 1:30 बजे

18 जनवरी, 2026: इंदौर, होल्कर क्रिकेट स्टेडियम: 1:30 बजे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।