IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में कप्तान शुभमन गिल की वापसी हुई है। वहीं चोट के बाद श्रेयस अय्यर की भी टीम में वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोट लगने की वजह से श्रेयस अय्यर काफी समय से टीम से बाहर है। वहीं बीसीसीआई ने साफ किया कि अय्यर का खेलना सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लियरेंस मिलने पर ही तय होगा।
