IND vs NZ Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला कल, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत रविवार 11 जनवरी से वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में होगी। इस मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 5:11 PM
Story continues below Advertisement
विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा और विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए थे

न्यूजीलैंड की टीम इस समय भारत दौरे पर है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत रविवार 11 जनवरी से होगी। दोनों टीमों के बीच से पहला मुकाबला वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे। फैंस दोनों खिलाड़ियों को वापस से देखने के लिए काफी एक्साईटेड है। हाल ही में खेली गई विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा और विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए थे। अब दोनों खिलाड़ी यही लय न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।

इस मैच की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। कप्तानी जिम्मेदारी संभाल रहे शुभमन गिल T20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच

कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला


भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला रविवार, 11 जनवरी को खेला जाएगा। ये मैच दोपहर 1:30 बजे (IST) शुरू होगा और टॉस भी इसी समय होगा। दोनों टीमों के बीच यह पहला वनडे वडोदरा के BCA स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

कहां पर देखें भारत और न्यूजीलैंड का लाइव मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जहां दर्शक मैच को लाइव देख सकेंगे।

ऑनलाइन कहां पर देखें मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, जहां दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मुकाबला आसानी से देख सकेंगे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच का पूरा शेड्यूल

11 जनवरी, 2026: वडोदरा, BCA स्टेडियम, कोटांबी: 1:30 बजे

14 जनवरी, 2026: राजकोट, निरंजन शाह स्टेडियम, खंडेरी: 1:30 बजे

18 जनवरी, 2026: इंदौर, होल्कर क्रिकेट स्टेडियम: 1:30 बजे

भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीम

भारत की पूरी टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा।

न्यूजीलैंड की पूरी टीम: डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़कारी फाउल्केस, निक केली, जोश क्लार्कसन, माइकल रे, काइल जैमीसन, मिशेल हे, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।