IND vs NZ: न्यूजीलैंड के साथ होने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस सीरीज में कई खिलाड़ियों के वापसी हुई है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय वनडे टीम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। वहीं सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा भी लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। वहीं इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का टीम में शामिल नहीं किया गया है।
हाल ही में खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक लगाया था। गायकवाड़ के टीम में शामिल नहीं होने पर फैंस ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए हैं।
श्रेयस अय्यर की हुई वापसी
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हो गई है, लेकिन उनका मैदान पर उतरना BCCI COE से मिलने वाली फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगा। वहीं हार्दिक पांड्या को एक मैच में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी गई है, क्योंकि आने वाले ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए उनका वर्कलोड संभालकर चलाया जा रहा है, ताकि वे पूरी तरह फिट बने रहें। वहीं मोहम्मद सिराज की भी वापसी हुई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में सिराज को जगह नहीं मिली थी।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में शतक लगाने के बाद भी ऋतुराज गायकवाड़ को चयनकर्ताओं की अंतिम टीम में जगह नहीं मिल सकी। उनके अच्छे प्रदर्शन के बावजूद बाहर रहने के फैसले से कई फैंस नाराज दिखे और सोशल मीडिया पर इस चयन को लेकर असंतोष जताया गया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच का पूरा शेड्यूल
न्यूजीलैंड वनडे के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल