Get App

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले भारत के लिए अच्छी खबर, जल्द टी20 में वापसी करेगा ये धाकड़ खिलाड़ी

Tilak Varma: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर आ रही है। भारत के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज तिलक वर्मा अपने चोट से तेजी से रिकवर हो रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान राजकोट में उनकी सर्जरी हुई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 2:51 PM
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले भारत के लिए अच्छी  खबर, जल्द टी20 में वापसी करेगा ये धाकड़ खिलाड़ी
अपनी फिटनेस की जांच व आगे के मेडिकल असेसमेंट के लिए बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जा रहे हैं

Tilak Varma: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से होगी। सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के VCA स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस सीरीज के बाद भारत को टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेलेगी। सीरीज से पहले भारत के लिए अच्छी खबर आ रही है। भारत के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज तिलक वर्मा अपने चोट से तेजी से रिकवर हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिलक वर्मा अब लगभग पूरी तरह फिट हो चुके हैं और मंगलवार को बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में ट्रेनिंग के लिए जुड़ेंगे।

पहले तीन मुकाबले में नहीं होंगे शामिल

रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल तिलक को कोई दर्द नहीं है और वह अपनी फिटनेस की जांच व आगे के मेडिकल असेसमेंट के लिए बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जा रहे हैं, जहां टेस्ट के बाद उनके खेलने पर फैसला लिया जाएगा। भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे पहले तीन T20I मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। दो हफ्ते पहले विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान राजकोट में उनकी टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी हुई थी। अब उनकी रिकवरी सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

कब होगी तिलक की वापसी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें