IND vs PAK: पिच पर अभिषेक शर्मा और पाकिस्तानी बॉलर हारिस रऊफ के बीच हुई तीखी नोकझोंक, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव

Asia Cup IND vs PAK: इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने रविवार (21 सितंबर) को इतिहास भी रच दिया। वे पहले भारतीय क्रिकेटर बने, जिन्होंने T20 इंटरनेशनल मैचों में दो बार पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया है। पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक ने पारी की शुरुआत की और शाहीन शाह अफरीदी की पहली ही गेंद को छक्के के लिए उड़ा दिया

अपडेटेड Sep 21, 2025 पर 11:11 PM
Story continues below Advertisement
Ind vs Pak: पिच पर अभिषेक शर्मा और पाकिस्तानी बॉलर हारिस रऊफ के बीच हुई तीखी नोकझोंक

दुबई में एशिया कप के सुपर 4 के भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान माहौल गर्म हो गया, जब भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ की गेंद को बाउंड्री के बाहर भेज दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ता देख अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा।

फिलहाल भारत की पारी मजबूती से आगे बढ़ रही है। खबर लिखे जाने तक भारत 7 ओवर में स्कोर 90/0 है। अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और शुभमन गिल 41 रन पर खेल रहे हैं।


अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने रविवार (21 सितंबर) को इतिहास भी रच दिया। वे पहले भारतीय क्रिकेटर बने, जिन्होंने T20 इंटरनेशनल मैचों में दो बार पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया है।

पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक ने पारी की शुरुआत की और शाहीन शाह अफरीदी की पहली ही गेंद को छक्के के लिए उड़ा दिया।

इससे पहले भी, 10 सितंबर को एशिया कप 2025 में UAE के खिलाफ मैच (दुबई) में उन्होंने भारत की पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया था।

भारत के लिए अब तक चार बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने T20 इंटरनेशनल मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा है। लेकिन अभिषेक शर्मा अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह कारनामा दो बार किया है। दिलचस्प बात यह है कि उनके दोनों छक्के रन चेज़ के दौरान आए।

सबसे पहले रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि हासिल की थी। मार्च 2021 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने स्पिनर आदिल राशिद की पहली गेंद पर छक्का लगाया था।

इसके बाद यशस्वी जायसवाल भी इस लिस्ट में शामिल हुए। पिछले साल हरारे में खेले गए भारत-जिम्बाब्वे T20 मैच में उन्होंने सिकंदर रजा की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया था।

इससे पहले 2 फरवरी 2025 को मुंबई में संजू सैमसन ने भी जोफ्रा आर्चर की फेंकी गई मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था।

India vs Pakistan: पाकिस्तान की एक बार फिर हुई बेइज्जती, सूर्या ने सलमान आगा से नहीं मिलाया हाथ

Shubham Sharma

Shubham Sharma

First Published: Sep 21, 2025 11:03 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।