Get App

IND vs PAK Final: कहीं बारिश ना बिगाड़ दें भारत-पाकिस्तान मुकाबले का खेल, मौसम को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

IND vs PAK Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला होगा। मैच 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। मैच से पहले कैसा होगा मौसम और कहां पर देंखें लाइव मैच

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 02, 2026 पर 7:13 PM
IND vs PAK Final: कहीं बारिश ना बिगाड़ दें भारत-पाकिस्तान मुकाबले का खेल, मौसम को लेकर आया ये बड़ा अपडेट
IND vs PAK Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को खेला जाएगा

ND vs PAK: एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला गोल्ड मेडल मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। भारत और पाकिस्तान की टीम एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये हाईवोल्टेज मुकबाला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 13-13 ओवर के मुकाबले में 6 विकेट से मात दी और फाइनल का टिकट हासिल किया।

अब दोनों टीमें गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं कब और कहां पर देंखे ये मुकाबला और क्या बारिश मुकाबले में खलल डाल सकती है।

दोनों टीमों के बीच होगा कांटे का मुकाबला

भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले गोल्ड मेडल मुकाबले में दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी। भारत के लिए ईशान किशन अहम साबित हो सकते हैं, जिन्होंने सेमीफाइनल में पांचवें नंबर पर उतरकर 80 रन बनाए थे। उनके साथ वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन से भी अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें