IND vs PAK Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच के मुकाबले का हर कोई इंतजार कर रहा है। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है। काफी समय से चल रही चर्चाओं और विवादों के बाद अब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आने के लिए तैयार हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसक इस हाई-वोल्टेज भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
भारत-पाकिस्तान की पुरानी प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए ये मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है और माना जा रहा है कि इस ऐतिहासिक राइवलरी में एक और यादगार अध्याय जुड़ सकता है। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें ये मुकाबला
दोनों टीमों की शानदार शुरुआत
ग्रुप A में ये मुकाबला सिर्फ एक जीत नहीं बल्कि पॉइंटस टेबल में शीर्ष पर बनने की जंग भी है। इस ग्रुप में नीदरलैंड्स, नामीबिया और अमेरिका की टीमें भी शामिल हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने अमेरिका और नामीबिया को हराकर मजबूत शुरुआत की है और अब कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अगले बड़े मैच के लिए तैयार है। वहीं पाकिस्तान ने पहले नीदरलैंड्स के खिलाफ मुश्किल मैच में जीत हासिल की और फिर अमेरिका को आसानी से मात देकर अंक तालिका में चार अंक जुटा लिए हैं। ऐसे में दोनों टीमें पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेंगी और ग्रुप में नंबर एक स्थान हासिल करने की कोशिश करेंगी।
सुपर 8 में पहुंचने के लिए जीत जरुरी
अभी तक भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में कोई मैच नहीं गंवाया है। अगर वे अगला मैच जीत जाती हैं, तो सुपर 8 में पहुंचने की राह लगभग तय हो जाएगी। यानी यह जीत अगले राउंड में जगह बनाने के लिए बहुत अहम होगी। लेकिन जो टीम हार जाएगी, उस पर आखिरी ग्रुप मैच से पहले दबाव बढ़ सकता है और उसकी स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। इसलिए यह मुकाबला दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
कितने बजे शुरु होगा मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें तय समय पर मैदान में उतरेंगी और फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। फैंस टीवी पर मैच का आनंद ले पाएंगे।
ऑनलाइन कहां पर देखें मुकाबला
भारत और पाकिस्तान को ऑनलाइन आप जियो हॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट के जरिए लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। इस तरह फैंस मोबाइल या लैपटॉप पर मैच का आनंद ले सकते हैं।
भारत और पाकिस्तान की पूरी टीम
भारत की पूरी टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह
पाकिस्तान की पूरी टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक