IND vs PAK : सूर्यकुमार यादव ने नहीं मिलाया पाकिस्तान के कप्तान से हाथ, टॉस में दिखा ऐसा नजारा

IND vs PAK : इससे पहले एशिया कप 2025 में भी भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हुआ था, लेकिन इस दौरान ‘हैंड शेक विवाद’ भी सामने आया था। एशिया कप के दौरान दोनों टीम के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाए थे। वहीं मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाथ मिलाने को लेकर सवाल हुआ था

अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 7:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो रही है।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो रही है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और पूरी तरह इग्नोर किया।  भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था।

इससे पहले एशिया कप 2025 में भी भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हुआ था, लेकिन इस दौरान ‘हैंड शेक विवाद’ भी सामने आया था। एशिया कप के दौरान दोनों टीम के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाए थे। वहीं मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाथ मिलाने को लेकर सवाल हुआ था। इस सवाल का जवाब देते हुए कप्तान सूर्या ने कहा था, “बस 24 घंटे का इंतजार कीजिए, सब पता चल जाएगा। मैच ज्यादा अहम है या फिर ये सब? हम कल इस सस्पेंस को खत्म करेंगे।”


बीते साल दुबई में एशिया कप के समय से ही दोनों टीमें हाथ नहीं मिला रही हैं। यह टूर्नामेंट पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था और उसी के बैकग्राउंड में यह टूर्नामेंट खेला गया था। हाथ मिलाने की बात पर जब आगा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘इस बारे में हम कल देखेंगे।’

टीम इंडिया में हुई अभिषेक शर्मा की वापसी 

वहीं मैच की बात करें तो पाकिस्तानी टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। ओपनर अभिषेक शर्मा आउट ऑफ फॉर्म चल रहे संजू सैमसन की जगह वापसी कर रहे हैं। जबकि कुलदीप यादव को भी मौका दिया गया है।

खबर अपेडट हो रही है...

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।