IND vs PAK: पाकिस्तान से मैच से पहले मुश्किल में टीम इंडिया? इन कमजोरियों को करना होगा दूर

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है और अब तक कई रोमांचक मैच खेले जा चुके हैं। सबसे ज्यादा चर्चा भारत-पाकिस्तान मुकाबले की है, जो 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 4:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा की फिटनेस टीम के लिए चिंता का कारण बनी हुई है

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। टूर्नामेंट में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा किसी मुकाबले का इंतजार है तो वो है भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच पहले से ही काफी सुर्खियों में रहा है। वहीं इस मुकाबला का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान को यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

वहीं इस अहम मैच से पहले भारतीय टीम कुछ मुश्किल हालातों का सामना कर रही है और कुछ अहम कारण ऐसे हैं, जो उसे पाकिस्तान के खिलाफ दबाव में आ सकती हैं। जानें उन कारणों के बारे में

भारत और पाकिस्तान का दोनों मुकाबला


भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों ने अपने ग्रुप ए में अब तक दो मुकाबले खेल चुके हैं। दोनों ही अपने दोनों मुकाबलों में जीतकर यहां पर आए हैं। अपने पहले मुकाबले में भारत ने यूएसए को और दूसरे मुकाबले में नामीबिया को मात दी है। वहीं पाकिस्तान ने पहले मुकाबले में नीदरलैंड और दूसरे मुकाबले में यूएसए को मात दी है।

अभिषेक शर्मा की फिटनेस चिंता

टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा की फिटनेस टीम के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। पहले मैच के बाद पेट के इन्फेक्शन होने की वजह से अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिस वजह से वह नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल सके। अब वह अस्पताल से बाहर आ चुके हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने की संभावना कम है। नामीबिया के खिलाफ अभिषेक की जगह संजू सैमसन को मौका मिला था।

स्पिन से भारतीय बैटर को हो रही दिक्कत

नामीबिया के खिलाफ भारत ने बड़ा स्कोर जरूर खड़ा किया, लेकिन बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजी के सामने बल्लेबाजी की रफ्तार धीमी पड़ गई। विरोधी टीम के स्पिनरों ने लगातार दबाव बनाया और विकेट लेकर रन गति पर लगाम लगा दी। इससे साफ हुआ कि स्पिन के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को अभी और सुधार की जरूरत है। पाकिस्तान के पास भी मजबूत स्पिन अटैक है और कोलंबो की पिच स्पिनरों को मदद दे सकती है, जो भारत के लिए चुनौती बन सकती है।

पावरप्ले में ज्यादा विकेट नहीं निकाल पा रहे

पावरप्ले में भारत की गेंदबाजी में समस्या का विषय बनी हुई है। नामीबिया के खिलाफ भी टीम ने ढीली शुरुआत की थी। नामीबिया ने शुरुआती छह ओवर में तेजी से रन बनाए, जिससे भारत पर काफी दबाव बढ़ा। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में पावरप्ले बेहद अहम होगा, इसलिए भारतीय गेंदबाजों को शुरुआत में ज्यादा सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी करनी होगी, नहीं तो विरोधी टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है।

मिडिल ऑर्डर की समस्या

मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभाने वाले रिंकू सिंह इस टूर्नामेंट में अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। पहले मैच में वह 14 गेंद पर सिर्फ 6 रन बना सके और कोई बाउंड्री भी नहीं लगा पाए। दूसरे मुकाबले में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां उन्होंने 6 गेंदों में केवल 1 रन बनाए। आमतौर पर तेज और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले रिंकू का बल्ला इस समय शांत है, जो टीम के लिए चिंता की बात बन गया है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मिडिल ऑर्डर का चलना बहुत जरुरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।