IND vs PAK : मैच से पहले पाकिस्तानी डगआउट में निकला सांप, काफी मश्क्कत के बाद पकड़ा गया

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान आज कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अहम मुकाबला खेलने जा रहे हैं। मैच से पहले दोनों टीमें प्रैक्टिस में जुटी हैं, लेकिन इसी बीच एक अजीब घटना हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है

अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 3:49 PM
Story continues below Advertisement
ये घटना शुक्रवार शाम की है, जब पाकिस्तान की टीम प्रैक्टिस के लिए मैदान पर पहुंचने वाली थी

भारत और पाकिस्तान की टीमें आज कोलंबो में एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होना तय है। इस मैच का नतीजा सुपर-8 की दौड़ के लिए अहम माना जा रहा है। इस मैच के लिए दोनों टीमें जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं। वहीं इस मुकाबले से पहले एक अजीब घटना सामने आई है, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस अजीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

स्टेडियम में जब पाकिस्तान टीम प्रैक्टिस के लिए आने वाली थी, उससे ठीक पहले पाकिस्तान टीम के डगआउट के पास एक सांप दिखाई दिया। सांप दिखने के बाद एक शख्स ने उसे पकड़कर एक पैकेट में बंद करके स्टेडियम के बाहर ले गया। ये घटना शुक्रवार शाम की है, जब पाकिस्तान की टीम प्रैक्टिस के लिए मैदान पर पहुंचने वाली थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।


मुकाबले में बारिश का साया

AccuWeather के अनुसार, कोलंबो में पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। सुबह तेज बारिश हो सकती है, जो लगभग 1 बजे तक जारी रह सकती है। शाम तक बारिश में कुछ कमी आने के आसार हैं, लेकिन टॉस से करीब डेढ़ घंटे पहले, यानी शाम 5 बजे के आसपास फिर से बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद बारिश की संभावना कम बताई गई है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है।

कब तक का कटऑफ टाइम

ग्रुप A का यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होना है। यदि किसी कारण से मुकाबले में देरी होती है, तो अंपायर और मैच रेफरी यह सुनिश्चित करेंगे कि संशोधित मैच आधिकारिक कट-ऑफ समय रात 11:10 बजे तक पूरा हो जाए। इस समय सीमा में 60 मिनट का अतिरिक्त समय भी शामिल है, ताकि जरूरत पड़ने पर खेल पूरा कराया जा सके। अगर बारिश के कारण दोनों टीमें कम से कम 5-5 ओवर नहीं खेल पातीं, तो मैच रद्द माना जाएगा। ग्रुप स्टेज में रिजर्व डे नहीं होता, इसलिए ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।