IND vs PAK: 'आठ पारियों में एक बार रन...' अभिषेक शर्मा पर इस पाकिस्तानी क्रिकेटर के बिगड़े बोल

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान मैच से पहले पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को लेकर तीखी टिप्पणी की है। आमिर ने कहा कि अभिषेक सिर्फ बल्ला घुमाते हैं और उनकी बल्लेबाजी में स्थिरता नहीं दिखती

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 8:27 PM
Story continues below Advertisement
Abhishek Sharma: वहीं इस मैच से पहले पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को लेकर तीखी टिप्पणी की है

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच के मुकाबले का हर कोई इंतजार कर रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमी काफी एक्साईटेड है। भारत के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट के इन्फेक्शन की वजह से नामीबिया के खिलाफ मैच भी नहीं खेल पाए। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ उनके खेलने पर सशंय बना हुई है।  टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ अभिषेक बिना खाता खोले आउट हो गए थे।

वहीं इस मैच से पहले पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को लेकर तीखी टिप्पणी की है। आमिर ने कहा कि अभिषेक सिर्फ बल्ला घुमाते हैं और उनकी बल्लेबाजी में स्थिरता नहीं दिखती।

मोहम्मद आमिर ने क्या कहा


पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने ‘हारना मना है’ शो में कहा, "मैंने जितना भी देखा है, अगर मुझसे ईमानदारी से पूछो तो मुझे लगता है कि वह सिर्फ एक स्लॉगर है। उसे हर गेंद पर जोर लगाना पड़ता है। जिस दिन उसका दिन होता है, वह रन बना लेता है, लेकिन बाकी समय उसके फेल होने के चांस ज्यादा रहते हैं। आठ पारियों में एक बार रन करता है, वरना 10, 15, 0 या 20 जैसे स्कोर होते हैं। मुझे नहीं लगता कि उसकी तकनीक मजबूत है।"

अभिषेक को लेकर आमिर ने क्या कहा

आमिर ने आगे कहा, "अभिषेक क्रीज पर खड़ा रहता है और चाहता है कि गेंद एक खास एरिया में आए। ये मेरी साफ राय है। हां, जिस दिन वह चल गया तो बड़ा स्कोर कर सकता है और विरोधी टीम को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन उसका खेल हाई-रिस्क से भरा है। मैं उसे सही मायनों में अच्छा बल्लेबाज तब मानूंगा, जब वह स्विंग होती गेंद को भी अच्छे से खेले और उसी रफ्तार से शॉट लगाए।"

अभिषेक का प्रदर्शन

पिछले साल एशिया कप में अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ दो टी20 मैच खेले थे। लीग मुकाबले में उन्होंने 31 रन बनाए, जबकि सुपर स्टेज में 74 रन की अहम पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई। हालांकि फाइनल में वह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन टीम ने फिर भी मैच अपने नाम किया। अभिषेक शर्मा अब टीम इंडिया के नियमित ओपनर बन चुके हैं और कम समय में टी20 क्रिकेट में अपनी खास पहचान बना ली है। उन्होंने 39 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1297 रन बनाए हैं। अभिषेक के नाम दो शतक और आठ अर्धशतक दर्ज हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।