IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच के मुकाबले का हर कोई इंतजार कर रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमी काफी एक्साईटेड है। भारत के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट के इन्फेक्शन की वजह से नामीबिया के खिलाफ मैच भी नहीं खेल पाए। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ उनके खेलने पर सशंय बना हुई है। टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ अभिषेक बिना खाता खोले आउट हो गए थे।
