IND vs PAK U19 Live Streaming: अंडर 19 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला कल, जानें कब और कहां पर देखें लाइव एक्शन

IND vs PAK U19 Final: अंडर-19 मेंस एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 21 दिसंबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। आइए जानते हैं कहां पर देखें ये मुकाबला

अपडेटेड Dec 20, 2025 पर 7:43 PM
Story continues below Advertisement
इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है

IND vs PAK U19 Final: अंडर-19 मेंस एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच 21 दिसंबर को खेला जाएगा। ये सुपर फाइनल मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेला जाएगा। दोनों टीमें खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगी। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से मात दी। वहीं पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है। भारत टूर्नामेंट को ट्रॉफी के साथ खत्म करना चाहेगी।

भारत ने ग्रुप स्टेज में UAE और मलेशिया को आसानी से हराया था, वहीं पाकिस्तान को भी पहले ही मात दी थी। पाकिस्तान के लिए ये फाइनल मुकाबला भारत से पहले राउंड में मिली हार को भुलाने और खिताब अपने नाम करने का बड़ा मौका होगा। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें ये मुकाबला

ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को दिया था मात


इससे पहले ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ था, इसमें भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी। पिछले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी कमजोर रही थी। 241 रन के टारगेट का पीछा करते हुए उनकी पूरी टीम सिर्फ 150 रन पर आउट हो गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहा और सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला रविवार, 21 दिसंबर को दुबई के ICC Academy Ground में खेला जाएगा। ये मैच सुबह 10:30 बजे (भारतीय समय) शुरू होगा, मैच का टॉस सुबह 10:00 बजे होगा।

कहां पर देखें भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

इंडिया बनाम पाकिस्तान U19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत में Sony Sports Network पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

ऑनलाइन कहां पर देखें मुकाबला

इंडिया बनाम पाकिस्तान U19 एशिया कप 2025 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में Sony LIV ऐप और इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

भारत और पाकिस्तान की पूरी टीम

भारत की पूरी टीम: आयुष म्हात्रे (C), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (WK), हरवंश सिंह (WK), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, एरॉन जॉर्ज

पाकिस्तान की पूरी टीम: साद बेग (C), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली रजा, फहम-उल-हक, फरहान यूसुफ, हारून अरशद, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद रियाजुल्लाह, नवीद अहमद खान, शाहजैब खान, तैयब आरिफ, उमर जैब, उस्मान खान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।