IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का 5वां मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश के चलते मुकाबला 49-49 ओवर का खेला गया। पहले मैच में शतक लगाने वाले भारत के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी से पाकिस्तान के खिलाफ लंबी पारी खेलने की उम्मीद थी। लेकिन इस अहम मुकाबले में वह अपनी छाप नहीं छोड़ सके। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वह नाकाम रहे।
पहले बल्लेबाजी करने आई भारत की टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई। भारत की पूरी पारी 46.1 ओवर में 240 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने पाकिस्तान के 241 रन का टारगेट दिया है
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 6 गेंदों पर 5 रन बनाकर, मोहम्मद सय्याम की गेंद पर आसान कैच दे बैठे। इसके बाद वैभव निराश होकर मैदान से लौट गए। वैभव ने तीसरे ओवर में अली रजा की गेंद पर चौका लगाकर पारी की अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
यूएई के खिलाफ वैभव का प्रदर्शन
अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी कुछ खास नहीं कर पाए। अक्सर टीम इंडिया की पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर ही टिकी रहती है। यूएई के खिलाफ पिछले मुकाबले में वैभव ने शानदार शतक लगाया था। यूएई के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 95 गेंदों पर 171 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसमें 9 चौके और 14 छक्के शामिल थे। उनकी शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 433 रन बनाए और यूएई को 234 रनों से आसानी से हरा दिया।
भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11: आयुष म्हात्रे (C), अभिज्ञान कुंडू (WK), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, और हेनिल पटेल।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11: फरहान यूसुफ (C), हमजा जहूर (WK), उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलूच, अहमद हुसैन, हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम, और अली रजा।