Get App

IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, भारत ने दिया 241 का टारगेट

IND U19 vs PAK U19: अंडर-19 एशिया कप का 5वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जा रहा है, जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यूएई के खिलाफ शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप रहे, वैभव सूर्यवंशी 5 रन बनाकर आउट हुए

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2025 पर 3:03 PM
IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, भारत ने दिया 241 का टारगेट
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 6 गेंदों पर 5 रन बनाकर, मोहम्मद सय्याम की गेंद पर आसान कैच दे बैठे

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का 5वां मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश के चलते मुकाबला 49-49 ओवर का खेला गया। पहले मैच में शतक लगाने वाले भारत के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी से पाकिस्तान के खिलाफ लंबी पारी खेलने की उम्मीद थी। लेकिन इस अहम मुकाबले में वह अपनी छाप नहीं छोड़ सके। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वह नाकाम रहे।

पहले बल्लेबाजी करने आई भारत की टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई। भारत की पूरी पारी 46.1 ओवर में 240 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने पाकिस्तान के 241 रन का टारगेट दिया है

वैभव ने बनाए मात्र 5 रन

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 6 गेंदों पर 5 रन बनाकर, मोहम्मद सय्याम की गेंद पर आसान कैच दे बैठे। इसके बाद वैभव निराश होकर मैदान से लौट गए। वैभव ने तीसरे ओवर में अली रजा की गेंद पर चौका लगाकर पारी की अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें