Get App

IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, 252 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया

IND U19 vs PAK U19: अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स ग्रुप-2 मैच में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह एक बार फिर बड़े मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेलते हुए उन्होंने अच्छी शुरुआत की और जीवनदान मिलने के बावजूद आठवें ओवर में 30 रन बनाकर आउट हो गए

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 5:33 PM
IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी,  252 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया
पारी की शुरुआत करने आए भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे

IND U19 vs PAK U19: अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स ग्रुप-2 मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह उसे पूरा नहीं कर सके। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। पारी की शुरुआत करने आए भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। वैभव को आउट होने से ठीक पहले एक जीवनदान भी मिला, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। आठवें ओवर में उनका विकेट गिर गया और वह 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई। टीम इंडिया की पूरी टीम 49.5 ओवर में 252 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान को 253 रन का टारगेट मिला है।

रविवार को खेले जा रहे ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 ग्रुप-2 मुकाबले में टॉस के दौरान एक अलग नजारा देखने को मिला। भारत के अंडर-19 कप्तान आयुष म्हात्रे और पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने पारंपरिक हैंडशेक नहीं किया और बिना हाथ मिलाए ही टॉस की औपचारिकता पूरी की।

30 रन पर लौटे पवेलियन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें