IND vs PAK Weather Report: क्या बारिश डालेगी भारत-पाकिस्तान मैच में खलल? कोलंबो में कैसा होगा मौसम

IND vs PAK Weather Report: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले बड़ी खबर आ रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में बारिश की संभावना जताई गई है

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 10:25 PM
Story continues below Advertisement
मैच के समय कोलंबो में 50 से 70 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई गई है

IND vs PAK Weather Report: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का सबसे ज्यादा इंतजार है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें अपने शुरुआती मैच जीत चुकी हैं, इसलिए इस मैच में कड़ा मुकाबला देखने की उम्मीद है। वहीं इस मैच से पहले बड़ी खबर आ रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

कैसा होगा वेदर रिपोर्ट

श्रीलंका के मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिससे बारिश की संभावना बढ़ गई है। यही वजह है कि भारत-पाकिस्तान मैच पर मौसम का असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में सुबह मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है, जहां तापमान करीब 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दोपहर बाद कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और इसकी संभावना 50 से 70 प्रतिशत के बीच बताई जा रही है।


भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मौसम खराब रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे टॉस में देरी हो सकती है। अगर मैच शुरू होने से पहले बारिश होती है तो मुकाबला देर से शुरू हो सकता है या ओवर कम किए जा सकते हैं।

कोलंबो में इनको होगा फायदा

कोलंबो की पिच अक्सर धीमी रहती है, इसलिए यहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल अहम साबित हो सकते हैं, जो पावरप्ले और बीच के ओवरों में रन रोकने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। पाकिस्तान के पास भी अबरार अहमद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसे अच्छे स्पिनर हैं, जो ऐसी पिच का फायदा उठा सकते हैं। अगर बारिश होती है, तो कप्तानों को अपनी रणनीति बदलनी पड़ सकती है। छोटे या कम ओवर वाले मैच में स्पिनरों की भूमिका और भी बढ़ सकती है।

प्रेमादासा का ड्रेनेड सिस्टम बेहत

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम का ड्रेनेड सिस्टम काफी बेहतर है। अगर बारिश होती है तो ग्राउंड स्टाफ जल्दी से मैदान को खेलने लायक बना सकते हैं। यहां सिर्फ पिच ही नहीं, बल्कि पूरे मैदान को कवर से ढकने की सुविधा भी मौजूद है। इसलिए मैच पूरी तरह रद्द होने की संभावना काफी कम मानी जा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।